{"_id":"6a13614207bce17139002df1","slug":"goods-worth-rs-15-lakh-stolen-from-a-closed-spinning-mill-seven-people-including-a-former-employee-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-164446-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बंद पड़ी कताई मिल से 15 लाख का सामान चोरी, पूर्व कर्मी समेत सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बंद पड़ी कताई मिल से 15 लाख का सामान चोरी, पूर्व कर्मी समेत सात गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमरोहा। नौगावां सादात क्षेत्र में एक दशक से बंद पड़ी सहकारी कताई मिल से पुराने मशीनरी और धातु के सामान की चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने मिल के पूर्व कर्मी धर्मेंद्र नाथ शुक्ला समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लगभग 15.25 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त डीसीएम और ई-रिक्शा भी बरामद किए गए हैं।
यह सहकारी कताई मिल अमरोहा रोड स्थित याहियापुर गांव के पास है, जो करीब दस साल से बंद पड़ी है। अधिकांश कर्मचारी मिल छोड़कर जा चुके हैं, लेकिन जौनपुर जिले के थाना खुटहन क्षेत्र के गांव ओइना निवासी धर्मेंद्र नाथ शुक्ला अभी भी मिल परिसर की आवासीय कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र नाथ शुक्ला ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बंद पड़ी मिल से धीरे-धीरे मशीनों के पुर्जे, विद्युत मोटर, लोहे और अन्य धातु का सामान चोरी कराना शुरू कर दिया।
मामले की भनक मिल के उच्चाधिकारियों को लगी तो उन्होंने गुप्त जांच कराई। जांच में चोरी की पुष्टि होने पर उत्तर प्रदेश सहकारी कताई मिल्स संघ लिमिटेड कानपुर के अनुपालन अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने नौगावां सादात थाने में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूरे गिरोह का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
रविवार को एएसपी अखिलेश भदौरिया ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में कामरान, कामिल, सालिम, शहादत, रिहान उर्फ सोनू निवासी अमरोहा नगर, सलमान निवासी इस्लामनगर नौगावां सादात और धर्मेंद्र नाथ शुक्ला शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में चोरी किया गया सामान बरामद किया है, जिसमें विद्युत मोटर, मशीनों के पुर्जे, लोहे की प्लेटें और अन्य धातु सामग्री शामिल है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 15.25 लाख रुपये बताई गई है।
एएसपी के मुताबिक आरोपी चोरी के सामान को कबाड़ में बेचने की फिराक में थे। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी जांच कर रही है।

Trending Videos