{"_id":"6a1361f4dec64f9064077e4b","slug":"the-villagers-of-shakarpur-samaspur-erupted-in-anger-over-electricity-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-164450-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिजली को लेकर शकरपुर समसपुर के ग्रामीणों का गुस्सा फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिजली को लेकर शकरपुर समसपुर के ग्रामीणों का गुस्सा फूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमराने से ग्रामीण इलाकों में लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव शकरपुर समसपुर के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा गांवों में 22 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जाता है, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। इस जानलेवा गर्मी में गांव को मुश्किल से 5 से 6 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। पूरी रात लोग गर्मी से बचने के लिए हाथ के पंखों का सहारा लेने को मजबूर हैं। गांववासियों ने बताया कि बिजली न मिलने से सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी उन गरीब परिवारों को हो रही है। जिनके पास इन्वर्टर या सोलर सिस्टम की सुविधा नहीं है। ऐसे परिवार इस भीषण गर्मी में सबसे अधिक प्रभावित हैं और उनके सामने रोजमर्रा की जिंदगी चलाना मुश्किल हो गया है। यदि कोई उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने में देरी कर दे तो तुरंत उसका कनेक्शन काट दिया जाता है। इस स्थिति को लेकर गांव में आक्रोश लगातार बढ़ रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लोगों ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इस मामले में सूदनपुर बिजलीघर के जेई ने बताया कि रजबपुर बिजलीघर के जेई अवकाश पर हैं, जिसकी वजह से अतिरिक्त जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था, जांच कराकर जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos