{"_id":"6a136113184836647b07c1d3","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-fir-filed-against-husband-mother-in-law-and-four-others-for-dowry-murder-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-164411-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति-सास समेत चार पर दहेज हत्या की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति-सास समेत चार पर दहेज हत्या की प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगावां सादात। क्षेत्र के गांव बीलना में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय विवाहिता गुलसिताब की मौत हो गई। उसका शव ससुराल में बरामदे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पति और सास को हिरासत में ले लिया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मृतका विवाहिता गुलसिताब बिजनौर जिले के शिवाला कलां थानाक्षेत्र के गांव इस्माईलपुर निवासी अब्दुल वहीद की बेटी थी। उसकी शादी बीते वर्ष एक फरवरी को गांव बीलना निवासी साहिल के साथ हुई थी। दंपती की कोई संतान नहीं थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही साहिल बेरोजगार था, जिस कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। कई बार गुलसिताब नाराज होकर मायके चली जाती थी, लेकिन बाद में समझौते के बाद वापस ससुराल लौट आती थी।
दोनों परिवारों के बीच विवाद को लेकर बिरादरी स्तर पर पंचायत भी हुई, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं आया। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गुलसिताब का शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे और आरोप लगाया कि विवाहिता की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटकाया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतका के भाई इरफान की तहरीर पर पति साहिल, सास अफसाना, देवर अब्दुल्ला और ममेरे ससुर अफसर के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पति और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos