{"_id":"69dbe946e36d6d9d58058294","slug":"inquiry-initiated-into-the-viral-video-of-the-girl-who-said-books-are-expensive-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-161449-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: महंगी हैं किताबें वाली बच्ची की वीडियो वायरल होने के मामले में बैठी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: महंगी हैं किताबें वाली बच्ची की वीडियो वायरल होने के मामले में बैठी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। महंगी किताबें, सस्ती करने की मासूम बच्ची का भावनात्मक वीडियो वायरल होने के बाद डीआईओएस ने मामले में जांच बैठा दी है। इस प्रकरण जांच के लिए टीम बच्ची के गांव भी पहुंची। बच्ची और उसके पिता से बात की गई।
क्षेत्र के गांव देहरी गुर्जर निवासी किसान सोहित कुमार ने शनिवार को अपने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उसकी बेटी जो कक्षा एक की छात्रा है, उसने सीधे जिला प्रशासन को संबोधित करते हुए कहा था कि डीएम साहब, प्राइवेट स्कूलों की किताबें सस्ती कर दीजिए। किताबें बहुत महंगी हैं और हर किसी के मां-बाप अमीर नहीं होते। मासूम के इस सरल लेकिन गंभीर सवाल ने शिक्षा व्यवस्था और निजी स्कूलों की मनमानी कीमतों पर एक बार फिर बहस छेड़ दी।
वीडियो वायरल होने के बाद डीआईओएस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर रविवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बछरायूं के प्रधानाचार्य डाॅ. धर्म सिंह ने गांव देहरी गुर्जर पहुंचकर बच्ची और उसके पिता से बात की। पूछा की किताबें कहां से खरीदी हैं। कितनी रुपये में किताबें ली गईं। इसके बाद बच्ची के बाद जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र भी भेजा। जिसमें उसने किताबें सस्ती और यूनिफार्म व फीस तक सस्ती करने की मांग की है। संवाद
Trending Videos