पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   It is difficult to even spot the road amidst the potholes; accidents occur frequently.

Amroha News: गढ्ढों में सड़क तलाश करना मुश्किल, आए दिन होते हादसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
It is difficult to even spot the road amidst the potholes; accidents occur frequently.
जुनावई। क्षेत्र के दबथरा श्याम गांव के पास से होकर निकला लोक निर्माण विभाग का लिंक मार्ग वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना हुआ है। इस पर एक से डेढ़ फीट गहरे गड्ढे आए दिन हादसों का सबब बन रहे हैं। कुछ वाहन भी इस मार्ग पर पलट चुके हैं, जिसमें कई लोग चोटिल हो चुके हैं। कारण है कि कई स्थानों पर गड्ढों के बीच में सड़क तलाशनी पड़ती है।
विज्ञापन



जुनावई से दबथरा, असदपुर होते हुए नरौरा को जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग पर गहरे गड्ढे और जलभराव होने के कारण सड़क ने तालाब का रूप ले लिया है। जुनावई से नरौरा जाने वाले लोगों को इस रास्ते से आधी दूरी ही तय करनी पड़ती है। कम समय और कम दूरी के कारण हर रोज इस मार्ग से हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन और राहगीर गुजरते हैं। इसके अलावा, प्रसिद्ध असदपुर गंगा घाट पर स्नान करने के लिए जाने वाले श्रद्धालु भी इसी रास्ते से होकर निकलते हैं। सड़क पर गंदा पानी भरा होने के कारण गहरे घातक गड्ढे दिखाई नहीं देते। स्थिति यह है कि आए दिन गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं के ई-रिक्शा और बाइक इन गहरे गड्ढों में अनियंत्रित होकर पलट रहे हैं।
विज्ञापन


हाल ही में हुए हादसों में कई महिला और पुरुष श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब चार-पांच महीने पहले लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर ने सड़क के गड्ढों में कुछ पत्थर डलवाए थे, लेकिन जलभराव की समस्या का कोई भी स्थाई समाधान नहीं किया गया। नतीजा यह हुआ कि कुछ ही दिनों में पानी के दोबारा जमा होने से सड़क फिर से पूरी तरह से बर्बाद हो गई और आज हालात पहले से भी बदतर हो चुके हैं। क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन और लोनिवि के अफसरों से इस मार्ग को दुरुस्त कराकर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
ग्र्रामीण बोले...

इस मुख्य मार्ग में गहरे गड्ढे होने से जलभराव हो रहा है, जिसके चलते बाइक सवार एवं ई-रिक्शा का पहिया गहरे गड्ढे में जाने से अक्सर वाहन पलटने से राहगीर चोटिल हो रहें हैं।

- राकेश कुमार, स्थानीय निवासी दबथरा

----
सड़क ठीक कराने के लिए नापजोख तो की गई, लेकिन सड़क के गड्ढे भरकर डामर नहीं कराया गया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी केवल खाना पूर्ति करने में लगे हुए हैं।

- मुनीश कुमार, स्थानीय निवासी दबथरा

-------
क्षेत्र के लोग कम दूरी होने के कारण नरौरा जाने के लिए इस रास्ते का ही प्रयोग करते हैं, लेकिन दबथरा श्याम के पास रोड पर जलभराव से कई बार दो व तीन पहिया वाहन गिर जाते हैं।
- अमित कुमार, स्थानीय निवासी दबथरा
----

काफी समय से गड्ढा युक्त रोड पर जलभराव होने के कारण यह मार्ग हादसों का सबब बन रहा है। क्षेत्रीय लोगों द्वारा लोनिवि के अफसरों से कई बार मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग की जा चुकी है।


- राजेंद्र सिंह, स्थानीय निवासी दबथरा

--------
पिछले दिनों इस मार्ग नाला निर्माण कराया गया था। पत्थर डलवा कर गड्ढों को भरा गया था। दो-तीन दिन में सड़क का निर्माण करा कर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। - दयाराम, जेई, लोक निर्माण विभाग, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed