{"_id":"6a7e2b77a506d78ad1026389","slug":"massive-fire-breaks-out-at-cotton-factory-machines-and-raw-materials-reduced-to-ashes-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-170502-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कॉटन कारखाने में लगी भीषण आग, मशीनें और कच्चा माल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कॉटन कारखाने में लगी भीषण आग, मशीनें और कच्चा माल जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। नगर के मोहल्ला कल्याणपुरा स्थित कॉटन कारखाने में बृहस्पतिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से कारखाने में लगी मशीनें और कच्चा माल जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कारखाना मालिक ने लाखों रुपये के नुकसान की बात कही है।
मोहल्ला तलवारशाह निवासी तहसीन मंसूरी का कल्याणपुरा स्थित कॉटन मंडी में कारखाना है। कॉटन मंडी में सौ से अधिक कारखाने संचालित होते हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे कारखाने से अचानक धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। घटना के समय कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। आसपास के लोगों ने आग देख शोर मचाया और बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।
आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के अन्य कारखानों को एहतियातन खाली करा दिया गया, जिससे मंडी में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दमकल कर्मियों ने आसपास के कारखानों को भी आग की चपेट में आने से बचा लिया।
विज्ञापन
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।