सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mustard and wheat crops damaged by strong winds and drizzle.

Amroha News: तेज हवा और बूंदाबांदी से सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Mustard and wheat crops damaged by strong winds and drizzle.
विज्ञापन
अमरोहा। आसमान में गरज और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी से किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इससे सरसों और गेहूं की फसल में नुकसान है। कई जगह पर दोनों फसल जमीन पर गिर गई। कुछ स्थानों पर सरसों की फसल कटी भी पड़ी है। आम के बौर पर भी असर पड़ा है। हालांकि कृषि अधिकारियों का कहना है कि फसलों में कोई खास नुकसान नहीं है।
Trending Videos

रविवार को तड़के से ही एकाएक मौसम बदल गया। दिन निकलते ही आसमान में बिजली की चमक के साथ बूंदाबांदी होने लगी और हवा भी चलने लगी। इससे जहां मौसम में ठंडक हो गई तो वहीं फसलों को भी नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल पूरी जमीन पर गिर गई। इसके अलावा जो सरसों कटी हुई है उसमें पानी भरने से नुकसान हो गया और खड़ी फसल गिरने से उत्पादन में अंतर आएगा। सरसों की फसल को लेकर किसान चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों खेतों में सरसों की फसल की कटाई चल रही है और बड़ी मात्रा में कटी हुई फसल खेतों में ही पड़ी हुई है। सरसों के अलावा गेहूं की फसल को भी नुकसान है। इनके अलावा आम के बौर पर असर पड़ा तो बागवानी में भी नुकसान हुआ है। कई जगह पर आलू की खुदाई चल रही है। हालांकि गन्ने की फसल को फायदा हुआ है।
----

सरसों की फसल काफी कट चुकी है। खेत में पानी भरा होता तो ज्यादा नुकसान की संभावना रहती, लेकिन सरसों के खेत में पानी नहीं था। गेहूं की फसल को थोड़ा बहुत नुकसान की संभावना है। सर्वे कराकर जानकारी की जाएगी।
-मनोज कुमार , जिला कृषि अधिकारी





बिजली लाइनों में आया फाल्ट
अमरोहा। बूंदाबांदी और तेज हवा की वजह से बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कलक्ट्रेट बिजलीघर से जुड़ी कई लाइनों में फाल्ट आ गया। एक दो स्थानों पर तार भी पेड़ की टहनियों की वजह से टूटने की सूचना मिली, लेकिन ऊर्जा निगम के अधिकारियों का दावा है कि आपूर्ति को बहाल करा दिया गया है। जेई उदयराज सिंह ने बताया एक दो स्थानों पर फाल्ट की सूचना मिली थी। जिससे ठीक कराकर आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। उधर, एसडीओ देहात अरविंद कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में जो फाल्ट आए उनको सबको ठीक करा दिया गया है। किसी बड़े फाल्ट की सूचना नहीं मिली। संवाद





मौसम बदलने का असर सेहत पर दिखा
अमरोहा। मौसम बदलने का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई दिया। बारिश में भिगने की वजह से जुकाम की शिकायत रही। सुबह के समय जहां मौसम में एकाएक ठंडक महसूस हुई और लगा कि ठंड आ गई लेकिन दोपहर बाद निकली धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास करा दिया। सीएमएस डा. एके भंडारी ने बताया कि जो लोग सुबह के समय बारिश में भीगे होंगे उनको जुकाम की शिकायत रहेगी। हल्का फीवर भी हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed