{"_id":"69b5c560aa360bcd6303aecc","slug":"names-of-16000-duplicate-voters-removed-from-gram-panchayat-voter-list-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-159321-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ग्राम पंचायत मतदाता सूची से 16 हजार डुप्लीकेट वोटरों के नाम कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ग्राम पंचायत मतदाता सूची से 16 हजार डुप्लीकेट वोटरों के नाम कटे
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ग्राम पंचायत की मतदाता सूची के मिलान का काम चल रहा है। जिससे संभावित डुप्लीकेट वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं। अभी तक मतदाता सूची से 16 हजार 72 वोटरों के नाम काटे जा चुके हैं। यह लोग अपना आधार कार्ड नहीं दिखा सके या कहीं बाहर चले गए। 15 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले के सभी विकास खंडों में ब्लॉकवार मतदाता सूची का सत्यापन कराया जा रहा है। इस दौरान ऐसे मतदाताओं की पहचान खासतौर से की जा रही है, जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं या जो अपने पते पर नहीं मिल रहे हैं। कई लोग ऐसे भी जिनके नाम और पिता का नाम एक है। ऐसे लोगों से जांच के दौरान आधार कार्ड या अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे जा रहे हैं लेकिन जो लोग अपने दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, उस वजह से उनके नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। 32300 वोटरों में 301803 वोटरों की जांच का काम पूरा हो चुका है। जिला प्रशासन के अनुसार 21 हजार 770 वोटरों का मिलान होना शेष है। अब तक 16 हजार 72 वोटरों के नाम काटे जा चुके हैं। इसके बाद संशोधित मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूचियों को पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 16 हजार 72 वोटरों के नाम काटे जा चुके हैं। जांच के दौरान ऐसे नामों को हटाया जा रहा है, जो संभावित डुप्लीकेट हैं या जिनके संबंध में आवश्यक प्रमाण उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई मतदाता सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद 15 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस प्रक्रिया से चुनाव के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और केवल पात्र मतदाताओं को ही मतदान का अधिकार मिलेगा।
Trending Videos