फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   No entry for heavy vehicles on the highway starting today.

Amroha News: आज से हाईवे पर भारी वाहनों की नो एंट्री, रविवार शाम से छोटे वाहन भी होंगे बंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
No entry for heavy vehicles on the highway starting today.
अमरोहा। सावन माह की कांवड़ यात्रा शुरू होते ही जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। शुक्रवार यानी कल से 24 अगस्त की शाम तक हाईवे पर ट्रक, डीसीएम, कंटेनर, निजी बस समेत सभी भारी वाहनों के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। पहली बार प्रत्येक रविवार शाम पांच बजे से सोमवार दोपहर तक कार, पिकअप और अन्य छोटे वाहनों का संचालन भी हाईवे पर बंद रहेगा। इस दौरान हाईवे की दोनों लेन केवल कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेंगी और छोटे वाहनों को गंगा एक्सप्रेसवे का उपयोग करना होगा।
विज्ञापन

एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि सोमवार दोपहर से रविवार शाम पांच बजे तक मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन पर दोनों दिशाओं के छोटे वाहन चलेंगे, जबकि दिल्ली से मुरादाबाद की लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी। सावन के अंतिम दो सोमवार को कांवड़ियों की संख्या अधिक रहने की संभावना के चलते आवश्यकता पड़ने पर ट्रैफिक व्यवस्था और सख्त की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वाहनों को डायवर्ट करने के लिए जिले में 41 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं, जहां पुलिस बल तैनात रहेगा। सावन 30 जुलाई से 28 अगस्त तक है, जबकि 24 अगस्त को अंतिम सोमवार है। इस दिन शाम तक हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौटने वाले लाखों कांवड़िये जिले से गुजरेंगे। चारों सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहने की संभावना है, जबकि अंतिम दो सोमवार को सबसे ज्यादा भीड़ रहने का अनुमान है। इसी को देखते हुए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
इस तरह रहेगा डायवर्जन
- पहला सोमवार 3 अगस्त : भारी व्यवसायिक वाहनों का डायवर्जन 31 जुलाई (शुक्रवार) रात 8 बजे से 3 अगस्त (सोमवार) रात 8 बजे तक, जबकि छोटे वाहनों का डायवर्जन 2 अगस्त (रविवार) सुबह 8 बजे से 3 अगस्त (सोमवार) रात 8 बजे तक रहेगा।
- दूसरा सोमवार 10 अगस्त एवं शिवरात्रि 11 अगस्त : भारी व्यवसायिक वाहनों का डायवर्जन 7 अगस्त (शुक्रवार) रात 8 बजे से 11 अगस्त (मंगलवार) शाम 8 बजे तक, जबकि छोटे वाहनों का डायवर्जन 9 अगस्त (रविवार) सुबह 8 बजे से 11 अगस्त (मंगलवार) रात 8 बजे तक रहेगा।
- तीसरा सोमवार 17 अगस्त: भारी व्यवसायिक वाहनों का डायवर्जन 14 अगस्त (शुक्रवार) रात 8 बजे से 17 अगस्त (सोमवार) रात 8 बजे तक, जबकि छोटे वाहनों का डायवर्जन 16 अगस्त (रविवार) सुबह 8 बजे से 17 अगस्त (सोमवार) रात 8 बजे तक रहेगा।
- चौथा सोमवार 24 अगस्त: भारी व्यवसायिक वाहनों का डायवर्जन 20 अगस्त (बृहस्वतिवार) सुबह 8 बजे से 24 अगस्त (सोमवार) रात 8 बजे तक, जबकि छोटे वाहनों का डायवर्जन 23 अगस्त (रविवार) सुबह 8 बजे से 24 अगस्त (सोमवार) रात 8 बजे तक रहेगा
------------------

सुरक्षा का डिजिटल पहरा
3126 सीसीटीवी कैमरे
394 कैमरे मुख्य कांवड़ मार्गों पर
114 कैमरे हाईवे पर
280 कैमरे अन्य मार्गों पर
10 क्यूआरटी, 41 बैरियर और 96 पिकेट
-------------
इन रास्तों से गुजरेंगे शिवभक्त
ब्रजघाट, गजरौला, चौधरपुर, डिडौली, जोया हाईवे
अमरोहा से अतरासी मार्ग
अमरोहा, जोया, हसनपुर मार्ग
अमरोहा से नौगावां सादात मार्ग
गजरौला, धनौरा और गजरौला, हसनपुर मार्ग
---------------------
सुरक्षा में रहेगा इतना पुलिस बल
1 एएसपी
5 सीओ
12 थाना प्रभारी
22 निरीक्षक
154 उपनिरीक्षक
923 पुलिसकर्मी
105 महिला पुलिसकर्मी
125 होमगार्ड
आवश्यकता अनुसार पीएसी की तैनाती
------------------------
प्रस्तावित रूट डायवर्जन प्लान
बरेली से दिल्ली: सभी भारी वाहन आंवला, शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला, डिबाई/नरौरा, बुलंदशहर होकर दिल्ली जाएंगे।
रामपुर से दिल्ली: सभी भारी वाहन शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बहजोई, गंगा एक्सप्रेसवे, खडलिया कट सिंभावली, हापुड़ हाईवे होकर दिल्ली जाएंगे।
मुरादाबाद से गाजियाबाद /दिल्ली: सभी भारी व हल्के वाहन बिलारी, चंदौसी, बहजोई, गंगा एक्सप्रेसवे, खडलिया कट सिंभावली, हापुड़ हाईवे होकर जाएंगे।
मुरादाबाद से दिल्ली/गाजियाबाद: सभी भारी व हल्के वाहन सिरसी, संभल, खीरनी, गंगा एक्सप्रेसवे, खडलिया कट सिंभावली, हापुड़ हाईवे होकर जाएंगे।
मुरादाबाद (जिवाई चौकी सीएनजी पंप) से दिल्ली/गाजियाबाद: सभी भारी व हल्के वाहन असमोली, संभल, खीरनी, गंगा एक्सप्रेसवे, खडलिया कट सिंभावली, हापुड़ हाईवे होकर जाएंगे।

संभल से दिल्ली/गाजियाबाद : सभी भारी वाहन बहजोई, संभल, खीरनी, गंगा एक्सप्रेसवे, खडलिया कट सिंभावली, हापुड़ हाईवे होकर जाएंगे।
चांदपुर बिजनौर से दिल्ली : सभी भारी व हल्के वाहन जलीलपुर, गंगा पुल, हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होकर दिल्ली जाएंगे।
अमरोहा से दिल्ली : यातायात अतरासी तिराहा, अतरासी चौकी, हसनपुर, मंगरौला, गंवा रोड, गंगा एक्सप्रेसवे, खडलिया कट सिंभावली–हापुड़ हाईवे होकर चलेगा।
गजरौला से दिल्ली : यातायात गजरौला चौपला, हसनपुर, मंगरौला, गंवा रोड, गंगा एक्सप्रेसवे, खडलिया कट सिंभावली, हापुड़ हाईवे होकर चलेगा।
धनौरा से दिल्ली : सभी भारी वाहन पत्थरकुटी, नौगावां फाटक, फीना, चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर दिल्ली जाएंगे।हसनपुर से दिल्ली: सभी भारी वाहन हसनपुर, मंगरौला गंवा रोड, गंगा एक्सप्रेसवे, खडलिया कट सिंभावली, हापुड़ हाईवे होकर जाएंगे।
दिल्ली/गाजियाबाद से बरेली-लखनऊ : सभी भारी वाहन लालकुआं (गाजियाबाद), खडलिया कट सिंभावली, गंगा एक्सप्रेसवे, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होकर जाएंगे।
मेरठ से मुरादाबाद/बरेली/लखनऊ : सभी भारी व हल्के वाहन बिजनौर, धामपुर, स्योहारा, कांठ, मुरादाबाद होकर जाएंगे।
हापुड़/मेरठ से रामपुर : भारी वाहन गढ़ चौपला, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी, शाहबाद होकर रामपुर जाएंगे।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed