सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   On the Sambhal CO incident, Tikait says: "Worry about your own country before other nations."

Amroha News: संभल सीओ मामले पर टिकैत बोले-दूसरे देशों से पहले अपने देश की चिंता करें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
On the Sambhal CO incident, Tikait says: "Worry about your own country before other nations."
विज्ञापन
नौगावां सादात। भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने संभल सीओ बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोगों को दूसरे देशों की घटनाओं से पहले अपने देश की परिस्थितियों पर ध्यान देना चाहिए। वह रविवार को अमरोहा जनपद के अलीपुर कलां गांव में रहने वाले बीमार चल रहे संगठन के तहसील अध्यक्ष सुधाकर चौधरी से मिलने पहुंचे थे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि दूसरे देशों में क्या हो रहा है, उससे ज्यादा जरूरी है कि हम अपने देश की स्थिति को समझें और देशहित को प्राथमिकता दें।
टिकैत ने कहा कि मौजूदा समय में हालात चुनौतीपूर्ण हैं, इसलिए सभी नागरिकों को एकजुट होकर देश के साथ खड़ा होना चाहिए। जब देश के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे, किसी भी परिस्थिति का बेहतर तरीके से सामना किया जा सकेगा। इस दौरान उन्होंने डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस को लेकर फैल रही अफवाहों पर भी चिंता जताई। कहा कि कुछ लोग बेवजह डीजल और पेट्रोल जमा कर रहे हैं, जो बिल्कुल सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फिलहाल देश में डीजल, पेट्रोल और गैस की कोई कमी नहीं है। गांवों में रहने वाले लोगों के पास कई वैकल्पिक ईंधन उपलब्ध होते हैं और जरूरत पड़ने पर ग्रामीण चूल्हे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। वहीं शहरों में रहने वाले लोगों के लिए गैस की जरूरत ज्यादा होती है, इसलिए गैस की आपूर्ति में शहरों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। अपील करते हुए कहा कि झूठी अफवाहों पर भरोसा न करें और संयम बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed