{"_id":"69a73c2880ab4602af0c5e18","slug":"passengers-are-upset-due-to-train-delays-on-holi-forced-to-wait-for-hours-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-158613-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: होली पर ट्रेनें लेट होने से यात्री परेशान, घंटों करना पड़ रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: होली पर ट्रेनें लेट होने से यात्री परेशान, घंटों करना पड़ रहा इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। होली पर यात्री घर पहुंचने की जल्दी में है लेकिन ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। होली का त्योहार आज मनाया जाएगा। इसे लेकर बस और ट्रेनों में भीड़ चल रही है। जीआरपी और आरपीएफ ने भी सुरक्षा को लेकर गश्त बढ़ा दी है। यात्रियों से अपील की जा रही है कि रेल लाइन पार न करें। इससे दुर्घटना हो सकती है।
यूं तो रंगों का त्योहार बुधवार को मनाया जाएगा लेकिन घर जाने के लिए लोग पिछले चार दिन से जा रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने जहां सभी बसों को सड़क पर उतार दिया है तो वहीं रेलवे ने भी लोगों के लिए होली स्पेशल ट्रेन चला रखी है। दिल्ली की तरफ को जाने वाली बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। सोमवार को बस और ट्रेनें में खासी भीड़ रही।
मंगलवार को भी जोया में हाईवे पर बसों में खासी भीड़ देखी गई तो पूर्वांचल और बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में भीड़ रही। हालांकि ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने भी यात्रियों की सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ा दी है। दिल्ली समेत बड़े शहरों से आने वाली ट्रेनों और रोडवेज बसों में यात्रियों का दबाव साफ नजर आ रहा है। लोगों में घर जाने की जल्दी है। क्योंकि बुधवार को अपने परिजनों संग होली खेली जाएगी। स्टेशन अधीक्षक जीआर मीणा ने बताया कि ट्रैक पर जगह-जगह काम चल रहा है। कुछ इस वजह से ट्रेनें लेट चल रही हैं। वैसे अधिकांश ट्रेनों को समय से निकाला जा रहा है। जिससे होली पर यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
ये ट्रेन रहीं लेट
मंगलवार को सात ट्रेनें लेट रही। जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली बरेली पैसेंजर 1:25 मिनट, बनारस से दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 2 घंटे, दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 1:25 मिनट, सत्याग्रह एक्सप्रेस 1 घंटा, मैमो स्पेशल ट्रेन 2 घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस 1:45 मिनट, चढ़ीगढ़ से लखनऊ जाने वाली ट्रेन 1 घंटे और आला हजरत एक्सप्रेस 30 मिनट देरी से अमरोहा स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
Trending Videos