सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Policeman attacked with axe in Mohalla Chhevda, accused arrested

Amroha News: मोहल्ला छेवड़ा में सिपाही पर गंडासे से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Policeman attacked with axe in Mohalla Chhevda, accused arrested
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के मोहल्ला छेवड़ा में सोमवार की देर रात हंगामा कर रहे मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति ने गश्त कर रहे हेड कांस्टेबल राहुल कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। गंडासे से किए गए वार में घायल सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos


यह घटना रात करीब 11 बजे की है। होली पर्व को देखते हुए पुलिसकर्मी इलाके में पैदल गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अचानक सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने उसे समझाने और काबू करने की कोशिश की, लेकिन वह और उग्र हो गया। सूचना पर गश्त कर रहे हेड कांस्टेबल राहुल कुमार मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ने का प्रयास किया। तभी उसने गंडासे से सिपाही राहुल कुमार पर अचानक वार कर दिया, जिससे सिपाही लहूलुहान होकर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले से मौके पर भगदड़ मच गई। साथ मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय युवकों ने तत्परता दिखाते हुए घायल सिपाही को तत्काल अस्पताल पहुंचाया उगया, जहां इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सिपाही की हालत सामान्य बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार आनंद भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है। वह अपना नाम-पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा है। फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed