सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Power supply remained disrupted for 10 hours in Hasanpur.

Amroha News: हसनपुर में 10 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति, लोग हुए परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Power supply remained disrupted for 10 hours in Hasanpur.
विज्ञापन
हसनपुर। नगर में रविवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली विभाग द्वारा टाउन उपकेंद्र पर कराए गए महत्वपूर्ण मरम्मत कार्य के चलते उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।
Trending Videos


विद्युत विभाग के एसडीओ मिथलेश कुमार ने बताया कि 12 को 33/11 केवी हसनपुर टाउन उपकेंद्र पर पुराने वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) को बदलकर नया वीसीबी लगाने का कार्य किया गया। तकनीकी सुधार और रखरखाव के चलते हसनपुर टाउन की विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम सात बजे के बाद तक बंद रही। हालांकि इस कटौती की जानकारी एक दिन पहले ही बिजली विभाग के अधिकारियों ने साझा कर दी थी। लेकिन बिजली नहीं मिलने की वजह से लोगों को पेयजल से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रात करीब 7.45 पर बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed