सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Procession taken out on Hanuman Jayanti

Amroha News: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on Hanuman Jayanti
विज्ञापन
नौगावां सादात। क्षेत्र में यूसुफपुर उर्फ इस्सेपुर, पृथ्वीपुर सराय और अन्य स्थानों के बाला जी मंदिरों पर श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराने के बाद कलश यात्रा, आकर्षक झांकियां और शोभायात्रा निकाली गई।
Trending Videos


शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होकर गांव खेड़ा का चौराहा, दौलतपुर चौराहा होते हुए पृथ्वीपुर सराय बाला जी मंदिर पर संपन्न हुई। सबसे आगे भक्तगण हनुमान का परचम लेकर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इसके पीछे महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं और उनके पीछे बालाजी की शोभायात्रा एवं अन्य झांकियां सज-धज कर यात्रा में शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्त डीजे की धुन पर हनुमान जी के भजनों पर थिरकते हुए जयकारे लगाते रहे, जिससे पूरा वातावरण हनुमान जी के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा बालाजी मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी भक्तजनों ने प्रसाद का आनंद लिया।
मंदिर के पुजारी शेर सिंह उर्फ गुड्डू ने बताया कि रात आठ बजे महा आरती की गई और केक काटकर छप्पन भोग का वितरण किया गया।
वहीं, गांव यूसुफपुर में भी हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। शाम आठ बजे महा आरती के बाद केक काटकर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान नन्हे चौहान, पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह चौहान, रवि यादव, संजय सिंह, मंगू सिंह, चंद्रपाल सिंह, पूर्व प्रधान सत्येंद्र सिंह, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed