सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Angry people blocked Chandpur road due to non-availability of gas cylinders.

Amroha News: गैस सिलिंडर नहीं मिलने से गुस्साए लोगों ने जाम किया चांदपुर मार्ग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Angry people blocked Chandpur road due to non-availability of gas cylinders.
विज्ञापन
मंडी धनौरा। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गैस किल्लत के बीच मंगलवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। एचपी गैस एजेंसी पर सिलिंडर नहीं मिलने से नाराज लोगों ने चांदपुर मार्ग पर रामलीला मैदान के बाहर जाम लगा दिया। सड़क जाम होने से यातायात प्रभावित हो गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उपभोक्ताओं को समझा कर जाम खुलवाया।
Trending Videos

पिछले कई दिनों से गैस सिलिंडर नहीं मिलने से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। रोजाना सुबह से ही गैस एजेंसी पर लंबी कतारें लग रही हैं लेकिन सिलिंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को भी जब उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिली तो उनका धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने चांदपुर मार्ग पर जाम लगाकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। उन्होंने उपभोक्ताओं से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने एजेंसी संचालक योगेंद्र सिंह से फोन पर संपर्क किया, जिस पर उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से गैस की सप्लाई नहीं आई है, इसी कारण उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध नहीं कराया जा सका। पुलिस ने यह जानकारी प्रदर्शन कर रहे लोगों को दी, जिसके बाद उपभोक्ता शांत हुए और जाम खोल दिया गया।
दूसरी ओर बछरायूं स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर भी लगातार तीसरे दिन गैस की आपूर्ति नहीं हो सकी है, जिससे उपभोक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि समय पर गैस नहीं मिलने से उनके दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गैस आपूर्ति व्यवस्था को जल्द सुचारू किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके और ऐसी स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed