सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Consumers queue up for gas again, causing problems

Amroha News: गैस के लिए फिर लगी उपभोक्ताओं की लाइन, परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Consumers queue up for gas again, causing problems
विज्ञापन
हसनपुर। गैस एजेंसियों के बार बुकिंग, केवाईसी और डीएसी नंबर के लिए उपभोक्ताओं की लाइन लगी रही। जिससे उन्हें घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। कई उपभोक्ता ऐसे भी मिले। जो कई-कई दिन से परेशान हो रहे हैं, लेकिन उनकी परेशानी का हल नहीं निकल रहा है।
Trending Videos

गैस एजेंसी के कार्यालयों में सोमवार को साप्ताहिक छुट्टी थी। इसलिए उपभोक्ता नहीं पहुंचे थे, लेकिन मंगलवार को जैसे ही कार्यालयों के शटर खुले तो उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। दोनों एजेंसियों के बाहर उपभोक्ता खड़े मिले। गैस एजेंसी संचालक बंटी चौहान का कहना है कि उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस का वितरण कराया जा रहा है। जो दूसरी एजेंसियों से बुकिंग ट्रांसफर हुई हैं। उसकी भीड़ लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले उपभोक्ता:
-मैंने केवाईसी एवं बुकिंग कई दिन पहले करा दी थी। लेकिन सिलिंडर के लिए पर्ची नहीं मिल पा रही है। -हरकेश, गैस उपभोक्ता हसनपुर
-गैस सिलिंडर के लिए कई दिन से परेशान हूं। दो दिन पहले भी गैस के लिए लाइन में लगी थी। जिससे परेशानी हो रही है। -सुमन, गैस उपभोक्ता हसनपुर
-कई दिन से गैस सिलिंडर के लिए एजेंसी पर पहुंच रहा हूं। लेकिन जब मेरा नंबर आता है तो कह देते हैं कल आना। -वाजिद, गैस उपभोक्ता हसनपुर
-मैं कई दिन से सिलिंडर के लिए पहुंच रहा हूं। लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा है। जिससे परेशानी हो रही है। -कुंवरपाल, मंगरौला
-22 मार्च को गैस बुक कराई थी, लेकिन अभी तक गैस सिलिंडर नहीं मिला है। जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। -भीषम सिंह खड़गवंशी, हथियाखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed