{"_id":"69e92c8e67159224c0080433","slug":"rampur-divided-into-11-sectors-for-home-guard-exam-jpnagar-news-c-282-1-rmp1004-169319-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: होमगार्ड परीक्षा के लिए रामपुर को 11 सेक्टरों में बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: होमगार्ड परीक्षा के लिए रामपुर को 11 सेक्टरों में बांटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा के लिए जिले को 11 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 16,704 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक किया जाएगा।
यूपी होमगार्ड विभाग की ओर से रिक्त पदों के लिए भर्ती की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे। इसके लिए पुलिस बल के साथ ही अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की भी तैनाती की जाएगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित कराई जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय और बैठने की समुचित व्यवस्था की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर समय से प्रवेश सुनिश्चित कराने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाएगी। परीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।
इन केंद्रों पर होगी भर्ती परीक्षा
जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए राजकीय रजा इंटर कॉलेज, राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज, राजकीय जुल्फेकार कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज काशीपुर, राजकीय इंटर कॉलेज सैंजनी नानकार, राजकीय जुल्फेकार इंटर कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज ककरौआ, राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी।
यह रहेगी व्यवस्था
कुल परीक्षा केंद्र-11
कुल परीक्षार्थियों की संख्या-16704
कुल मजिस्ट्रेट-11
कुल स्टेटिक मजिस्ट्रेट-11
प्रत्येक पाली में 2784 परीक्षार्थी होंगे शामिल
रामपुर। तीन दिन में छह पालियों में परीक्षा होगी,जिसमें 2784 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। सबसे बड़ा सेंटर पॉलीटेक्निक कालेज को बनाया गया है।
-
जनपद में होमगार्ड परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। -जंग बहादुर यादव, एडीएम न्यायिक
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X