{"_id":"69e92dbf8c4d7bc2d404e8e0","slug":"report-on-bjp-mlas-husband-jpnagar-news-c-282-1-rmp1004-169287-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भाजपा विधायक के पति पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भाजपा विधायक के पति पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर। मिलक-शाहबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजबाला के पति दिलीप लोधी मजदूर और ठेकेदार को पीटने व उनका सामान छीनने के आरोप में फंस गए हैं।
आरोप है कि विधायक पति ने मजदूरी के करीब एक लाख रुपये दबा लिए और ठेकेदार की बोलेरो भी छीन ली। बाद में सभी को मारपीट कर अपने होटल से भगा दिया। पीड़ित ठेकेदार ने कोर्ट के आदेश पर विधायक के पति के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राजस्थान के भरतपुर जिले के थाना बयाना के तहत आने वाले गांव नगला होता निवासी रविंद्र ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से मिलक-शाहबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजबाला के पति दिलीप सिंह लोधी के खिलाफ एससी-एसटी कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें रविंद्र सिंह का कहना था वह खुद व अपने मजदूरों को साथ लेकर ग्रेनाइट पत्थर लगाने का काम करते हैं।
रविंद्र के अनुसार, वह मुरादाबाद में एक कोठी पर मजदूरों के साथ पत्थर लगा रहे थे, तभी उनके साथ वाले अनस व अय्यूब ने विधायक के पति दिलीप सिंह लोधी से बात कराई।
विधायक पति ने कहा कि अजीतपुर बरेली-बाईपास पर उनका होटल बना है, जहां पर ग्रेनाइट पत्थर लगाने हैं। पीड़ित के अनुसार 35 रुपये स्क्वायर फीट के हिसाब से रेट तय हुआ। साथ ही यह तय हुआ कि उनके साथ 15 मजदूर पत्थर लगाने का काम करेंगे। एक सप्ताह में सभी मजदूरों को दो-दो हजार रुपये और साइड खर्च जैसे मशीन में टूट-फूट और राशन आदि के लिए 15000 रुपये देने होंगे।
उनके अनुसार, बात तय होने पर वह मजदूरों को लेकर उनके होटल पर आ गया और पत्थर लगाने का काम शुरू कर दिया। एक सप्ताह बीतने के बाद जब उन्होंने पैसे मांगे तो विधायक के पति दिलीप सिंह ने अपने गनमैन से केवल दो हजार रुपये दिलवाए। इस पर वादी ने कहा कि यह पैसे तो केवल मेरे हैं, मजदूरों का भी हिसाब कर दें।
रविंद्र के अनुसार, जब अगले दिन पैसे मांगे तो विधायक पति ने कहा कि वह राशन दे देंगे लेकिन कोई पैसा नहीं देंगे।
रविंद्र के अनुसार, विधायक के पति ने जब इंकार किया तो उन्होंने कहा कि वह लोग नौ दिन काम कर चुके हैं, इसका एक लाख रुपया बनता है, मेरा हिसाब कर दें, हम लोग काम नहीं करेंगे। आरोप है कि इसके बाद उनकी बोलेरो व बर्तन, सिलिंडर आदि सामान भी जबरन अपने कब्जे में कर लिया।
धमकी भी दी। इसके बाद सभी को पीटकर वहां से भगा दिया। रविंद्र के अनुसार, उन्होंने पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह के अनुसार कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली में विधायक पति दिलीप सिंह लोधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X