सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The wait of 47,000 students of Rampur is over, the results will be declared today.

Amroha News: रामपुर के 47 हजार छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म , आज आएगा परिणाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The wait of 47,000 students of Rampur is over, the results will be declared today.
विज्ञापन
रामपुर। यूपी बोर्ड की दसवीं और 12 वीं के 47 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। उनका परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किया जाएगा। 15 कार्य दिवस के दौरान चलीं परीक्षाओं के बाद इतने ही दिन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चला, जिसके बाद अब परिणाम घोषित हो रहा है। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने भी तैयारी की है। साथ ही छात्र-छात्राओं की धड़कने भी तेज हो गई हैं।
Trending Videos

रामपुर जिले में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में हिस्सा लिया था। परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से कराया गया था। परीक्षा 15 कार्य दिवसों में संपन्न हुई थी, जिसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी लगभग उतने ही दिनों में पूरा कर लिया गया। मूल्यांकन कार्य समाप्त होने के बाद अब बोर्ड द्वारा परिणाम घोषित किए जाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
परीक्षा और मूल्यांकन की प्रक्रिया रही सख्त
इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, उड़नदस्तों की सक्रियता और सख्त चेकिंग के चलते परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हुईं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की बड़ी गड़बड़ी सामने नहीं आई, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली थी। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में दो केंद्र बनाए गए थे। यहां शिक्षकों ने समयबद्ध तरीके से कॉपियों का मूल्यांकन किया गया।
--------------
परिणाम को लेकर विभाग पूरी तरह तैयार
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से भी परिणाम को लेकर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए। कई विद्यालयों ने अपने स्तर पर भी परिणाम देखने के लिए व्यवस्था की है, ताकि जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे भी आसानी से अपना रिजल्ट देख सकें।
--------------
छात्रों में उत्साह और चिंता दोनों
परिणाम को लेकर छात्रों में जहां एक ओर उत्साह है, वहीं दूसरी ओर थोड़ी चिंता भी देखने को मिल रही है। परीक्षा के बाद से ही छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को लेकर चर्चा कर रहे थे और अब जब परिणाम घोषित होने का समय नजदीक आ गया है, तो उनकी धड़कनें तेज हो गई हैं। कई छात्रों का कहना है कि उन्होंने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्हें अच्छे अंक आने की उम्मीद है। वहीं कुछ छात्र ऐसे भी हैं, जिन्हें परिणाम को लेकर थोड़ी चिंता सता रही है। अभिभावक भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहे हैं और अच्छे परिणाम की कामना कर रहे हैं।
--------------------
स्कूलों में भी बढ़ी हलचल
परिणाम की घोषणा को लेकर स्कूलों में भी हलचल तेज हो गई है। शिक्षकों ने छात्रों को पहले ही परिणाम के बाद की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दे दी है। इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए आगे की पढ़ाई और कॅरिअर के विकल्पों को लेकर भी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। हाईस्कूल के छात्रों के लिए भी यह परिणाम बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी के आधार पर वे आगे की पढ़ाई के लिए विषयों का चयन करेंगे।
-------------
टॉपर्स पर भी रहेगी नजर
हर साल की तरह इस बार भी जिले के टॉपर्स पर सभी की नजरें रहेंगी। कौन छात्र जिले में अव्वल आता है और किस स्कूल का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहता है, यह जानने के लिए लोग उत्सुक हैं। शिक्षा विभाग भी टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित करने की तैयारी में जुटा है।
------------
परीक्षार्थियों पर नजर
हाईस्कूल की परीक्षा में कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 26,463
इंटरमीडिएट में कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 20,619
कुल परीक्षार्थी-- 47082

-------------------
यूपी बोर्ड की परीक्षा के परिणामों की घोषणा की जा रही है। इसको लेकर तैयारियां की गई है। सभी स्कूलों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। छात्र बोर्ड की बेवसाइट पर जाकर परीक्षा परिणाम दे्ख सकते हैं।
अंजलि अग्रवाल
जिला विद्यालय निरीक्षक
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed