सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Roads are not just a means of transportation but have become a path to development: Nadda

सड़कें केवल आवागमन का साधन ही नहीं बल्कि विकास का पथ बन चुकी हैं : नड्डा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 15 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Roads are not just a means of transportation but have become a path to development: Nadda
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। कस्बे में हाईवे पर शनिवार को भाजपाइयों ने मुरादाबाद जाते समय केंद्रीय मंत्री व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं बल्कि विकास का पथ बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के समय की सड़कें भी लोगों ने देखी हैं और आज की सड़कों का भी अनुभव कर रहे हैं।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि मुरादाबाद, मेरठ और कानपुर के कार्यकर्ता जब उनसे मिलने दिल्ली आते हैं तो कहते हैं कि वह डेढ़ से दो घंटे में पहुंच जाएंगे। जब उनसे इसका कारण पूछा जाता है तो बताते हैं कि अब सड़कें बेहतर हो गई हैं, इसलिए यात्रा का समय काफी कम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशभर में पक्की सड़कों का निर्माण कराया गया है। गांवों तक सड़कें पहुंचने से ग्रामीण क्षेत्रों का तेजी से विकास हो रहा है और गांव तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा।
कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। डबल इंजन की सरकार के कारण विकास की गति और तेज हुई है। इस दौरान निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लों, विधायक महेंद्र खड़गवंशी, चंद्रपाल खगड़वंशी, अमरोहा पालिका अध्यक्ष शशि जैन, हरपाल सिंह, अभिनव कौशिक, भूप सिंह, विजयवीर सिंह, ब्रजपाल सिंह, राजीव शर्मा, दिवाकर शर्मा, धीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed