{"_id":"6a6bb25ad445b0c81d0786fc","slug":"rukmani-academy-blue-defeated-red-by-six-wickets-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-169447-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रुक्मणी एकेडमी ब्लू ने रेड को छह विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रुक्मणी एकेडमी ब्लू ने रेड को छह विकेट से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेड टीम को छह विकेट से हरा दिया। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन और बल्लेबाजों की संयमित पारी के दम पर ब्लू टीम ने 97 रन का लक्ष्य 21.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से पूरी टीम 35.3 ओवर में 96 रन पर सिमट गई। रेड की ओर से अनस रजा ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। विवेक गोंद ने 16 और फहाद खान ने 15 रन का योगदान दिया, जबकि अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके।
ब्लू टीम की ओर से मोहम्मद अरीब ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच ओवर में मात्र नौ रन देकर तीन विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। मोहम्मद अमान ने दो ओवर में तीन रन देकर दो विकेट लिए। इसके अलावा मोहम्मद यूनुस, अंकित कुमार, इंजमामुल हक और अम्मार ने एक-एक विकेट हासिल कर रेड टीम को बड़ा स्कोर बनाने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू टीम ने भी शुरुआती झटके झेले, लेकिन साहिल यादव ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया। उन्होंने 41 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नाबाद 24 रन बनाए। कप्तान हर्ष सिंह ने 17 रन का योगदान दिया, जबकि अंत में मोहम्मद अरीब ने आठ गेंदों में दो चौकों की मदद से नाबाद 10 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
रेड टीम की ओर से मो. शान, सत्यम, सूर्यांश सिंह और शाकिब ने एक-एक विकेट लिया। हालांकि टीम ने अतिरिक्त के रूप में 34 रन खर्च किए, जो हार का बड़ा कारण बने। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मोहम्मद अरीब मैच के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रहे।