सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Stood in line all day, left disappointed when the agency closed.

Amroha News: दिनभर लाइन में लगे, एजेंसी बंद होने पर हुए मायूस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Stood in line all day, left disappointed when the agency closed.
विज्ञापन
हसनपुर/नौगावां सादात। जिले में रसोई गैस की किल्लत लगातार बनी हुई है, जिससे आम उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। बृहस्पतिवार को भी हसनपुर और नौगावां सादात समेत कई क्षेत्रों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। कहीं उपभोक्ता गैस बुकिंग कराने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे तो कहीं सिलिंडर लेने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी बीच एक एजेंसी पर गैस स्टॉक खत्म होने के कारण कार्यालय बंद मिला, जिससे दूर-दराज से आए ग्रामीणों, महिलाओं और बुजुर्गों को निराश होकर लौटना पड़ा।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को भी गैस संकट के चलते उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही लोग गैस एजेंसियों के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो गए थे। कुछ लोग गैस बुकिंग कराने के लिए पहुंचे थे, जबकि कई उपभोक्ता सिलिंडर लेने की उम्मीद में कतार में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसनपुर में एक गैस एजेंसी पर पहुंचे लोगों को उस समय निराशा हाथ लगी, जब उन्होंने कार्यालय का शटर बंद पाया। शटर पर चस्पा एक सूचना में लिखा था कि आज गैस उपलब्ध नहीं है स्टॉक आने पर ही वाउचर वितरित किए जाएंगे। यह सूचना पढ़ते ही उपभोक्ताओं के चेहरे उतर गए। दूरदराज के गांवों से आए लोग, खासकर महिलाएं और बुजुर्ग, बिना गैस लिए ही लौटने को मजबूर हो गए।
हसनपुर निवासी बुजुर्ग खुर्शीद ने बताया कि वह कई दिनों से गैस के लिए परेशान हैं और घर का काम छोड़कर सुबह से लाइन में लगे थे, लेकिन एजेंसी बंद होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। वहीं, दूसरी गैस एजेंसियों पर वाउचर लेने और केवाईसी कराने के लिए भी भारी भीड़ देखी गई। उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई।
नौगावां सादात क्षेत्र में स्थिति में थोड़ी राहत देखने को मिली, जहां कुछ एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलिंडर वितरित किए गए। इसके बावजूद बुकिंग के लिए एजेंसी के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। कई उपभोक्ताओं की बुकिंग हो सकी, लेकिन बड़ी संख्या में लोग बिना काम के ही वापस लौटने को मजबूर हुए। इसी तरह मंडी धनौरा और गजरौला क्षेत्रों में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। यहां भी उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए भटकते नजर आए।
इस संबंध में एसडीएम हिमांशु उपाध्याय का कहना है कि एजेंसियों पर नियमानुसार गैस वितरण कराया जा रहा है और स्थिति को सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed