सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The construction of the Ganga bridge connecting Bulandshahr to Virampur is in its final stages.

Amroha News: बुलंदशहर से विरामपुर को जोड़ने वाले गंगापुल का निर्माण अंतिम चरण में

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 15 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
The construction of the Ganga bridge connecting Bulandshahr to Virampur is in its final stages.
विज्ञापन
हसनपुर। बुलंदशहर जिले के ऊंचागांव क्षेत्र और अमरोहा के विरामपुर गांव को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित गंगापुल का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। पुल के तैयार होने के बाद क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

वर्तमान में ग्रामीणों को बुलंदशहर, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है, लेकिन पुल के चालू होने के बाद आवागमन आसान और तेज हो जाएगा। इससे समय और ईंधन की बचत के साथ क्षेत्रीय व्यापार, कृषि गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को भी नया बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा गंगा नदी पर बुलंदशहर के मडैया माली ऊंचागांव और अमरोहा तहसील हसनपुर के गांव विरामपुर के बीच 1062.65 मीटर लंबा पुल बनाया जा रहा है। दिसंबर 2021 में शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 8318.90 लाख की लागत निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed