सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The Ganga Expressway will be extended from Amroha to Haridwar, passing through 62 villages.

Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे का अमरोहा से हरिद्वार तक होगा विस्तार, 62 गांवों से गुजरेगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The Ganga Expressway will be extended from Amroha to Haridwar, passing through 62 villages.
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद के लिए बड़ी विकासात्मक सौगात सामने आई है। मेरठ से प्रयागराज तक बनकर तैयार गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार अब अमरोहा और बिजनौर के रास्ते हरिद्वार तक किया जाएगा। इससे पूर्वांचल क्षेत्र सीधे हरिद्वार से जुड़ जाएगा, जिससे धार्मिक, व्यापारिक और पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos

यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी हरि प्रताप शाही ने अमरोहा के 62 गांवों के बंदोबस्ती मानचित्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए एडीएम स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि करीब 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे पहले से ही प्रदेश के 12 जनपदों को जोड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इसके विस्तार के तहत अमरोहा से हरिद्वार तक लगभग 146.24 किलोमीटर लंबा नया मार्ग विकसित किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार पहले मेरठ से हरिद्वार को जोड़ने का प्रस्ताव था, लेकिन अब विकल्प-2 के तहत अमरोहा मार्ग को प्राथमिकता दी गई है।
इस विस्तार का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि मंगरौला स्थित एंट्री प्वाइंट से हरिद्वार की ओर मार्ग बढ़ाया जाएगा, जिससे गंगा नदी पर नए पुल के निर्माण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे परियोजना की लागत और समय दोनों में कमी आएगी।
डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि एनसीआर के निकट होने के कारण अमरोहा में व्यापार और निवेश की अपार संभावनाएं हैं। गंगा एक्सप्रेसवे के इस विस्तार से जिले के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी। साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। यह परियोजना न केवल यातायात को सुगम बनाएगी, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगी, क्योंकि अब पूर्वांचल के श्रद्धालु सीधे हरिद्वार तक आसान और तेज मार्ग से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed