सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The picture of the state has changed in nine years: KP Malik

नौ वर्षों में प्रदेश की तस्वीर बदली : केपी मलिक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
The picture of the state has changed in nine years: KP Malik
विज्ञापन
अमरोहा। प्रदेश के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूरे होने पर कलक्ट्रेट में नौ दिवसीय मेले की शुरुआत राज्य मंत्री, वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन केपी मलिक ने फीता काटकर की। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों को भी देखकर जानकारी प्राप्त की।
Trending Videos

बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम का दीप जलाकर शुरुआत की गई। जीजीआईसी, शर्मा इंटर कॉलेज, सैंट मेरी विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने विभिन्न विभागों के अन्तर्गत लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को किट, मिनी किट प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान विभाग के लाभार्थियों को हल्दी किट, वर्मी वेड एवं पीएमएफएमई योजना के तहत प्रमाण पत्र प्रदान किए। कृषि विभाग के लाभार्थियों को उड़द, मूंग की मिनी किट, लेजर लेंड लेवलर व स्ट्रारीपर का वितरण किया गया।
सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत चप्पल निर्माण एवं टेंट कार्य के लिए 2.50 लाख एवं 2.57 लाख का चेक प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। बीते 9 वर्षों में प्रदेश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। कानून-व्यवस्था अब सुदृढ़ हो चुकी है, जिससे प्रदेश में सुरक्षा और शांति का माहौल कायम हुआ है।
सड़कों का जाल बिछा है, परिवहन व्यवस्था मजबूत हुई है और एयरपोर्टों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ उत्तर प्रदेश इस क्षेत्र में अग्रणी बन चुका है। शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लों ने कहा कि सरकार जो भी कार्य कर रही है या जो भी योजनाएं चल रही है उसकी जानकारी भी अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा सरकार सबका-साथ, सबका-विकास के पथ पर कार्य कर रही है।
विधायक हसनपुर महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी तब सरकार ने सर्वप्रथम किसानों की ऋण माफी योजना के अंतर्गत किसानों के ऋण माफ किए। आज प्रदेश अपराध मुक्त हुआ है, जनपद अपराध मुक्त हुआ है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द, ब्लाक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी, गुरिन्दर सिंह ढिल्लो, राजेन्द्र सिंह खड़गवंशी, डीएम निधि गुप्ता वत्स, मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र, पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी, जिला महामंत्री अभिनव कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed