सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The tenure of the village government ends on May 26, with emphasis on completing development works.

Amroha News: गांवों की सरकार का कार्यकाल 26 मई को हो रहा समाप्त, विकास कार्यों को पूरा करने पर जोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The tenure of the village government ends on May 26, with emphasis on completing development works.
विज्ञापन
अमरोहा। गांवों की सरकार का कार्यकाल यूं तो 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा है लेकिन ग्राम पंचायतों को मिली धनराशि को समय तक खर्च करना भी एक चुनौती है। इसके साथ ही खर्च की गई राशि का उपभोग प्रमाण पत्र भी देना जरूरी है। ग्राम पंचायतों को एक तो 15वें वित्त आयोग से 9 करोड़ की राशि मिली है और दूसरी राज्य वित्त आयोग से वर्ष 2025-26 में 93 करोड़ की राशि मिल चुकी है। ग्राम पंचायत सचिवों के जिले में 19 पद खाली चल रहे हैं। इनका असर विकास कार्यों पर पड़ रहा है।
Trending Videos

जिले में 576 ग्राम पंचायत है। कुछ प्रधानों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा है तो कुछ ग्राम प्रधानों का कार्यकाल जून 2026 में समाप्त हो जाएगा। गांवों को विकास कार्य कराने के लिए धनराशि दी जाती है। जिससे गांवों में सड़क निर्माण से लेकर दूसरे विकास कार्य कराए जाते हैं। पंचायत राज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस विभाग में अगर राशि ग्राम पंचायतों के खातों में पहुंच जाती है तो फिर वह राशि वापस नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत्येष्टि स्थल बनाने वाली राशि को ट्रेजरी भेज दिया गया है। पहले गांवों को मिली धनराशि से विकास कार्य कराए जाने हैं। जिले में 576 ग्राम पंचायत हैं लेकिन इसके सापेक्ष ग्राम पंचायत सचिव कम है। जिसका असर विकास कार्यो पर पड़ रहा है। अब ग्राम पंचायतों में क्लस्टर बनाकर काम कराए जा रहे हैं। जिससे समय से कामों को पूरा किया जा सके। जिन ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान के पद किसी कारण से रिक्त हैं तो वहां पर ग्राम पंचायत सदस्य को ही जिम्मेदारी दी जा रही है। जिससे विकास कार्य प्रभावित न हों। वर्ष 2025-26 में मिली धनराशि में से करीब 15वें वित्त आयोग में 30 करोड़ 49 लाख और राज्य वित्त आयोग में 63 करोड़ की राशि खर्च की जा चुकी है। इस राशि का शतप्रतिशत खर्च किया जा चुका है।

एक नजर में मिली धनराशि
वर्ष धनराशि लगभग में
2022-23 95 करोड़
2023-24 99 करोड़ 65 लाख
2004-25 102 करोड़ 23 लाख
2025-26 93 करोड़

क्लस्टर बनाकर कराए जा रहे विकास कार्य
जिले में ग्राम पंचायतों के क्लस्टर बनाकर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। 576 ग्राम पंचायत है। जिनके 107 क्लस्ट बना रखे है लेकिन इसके सापेक्ष ग्राम पंचायत अधिकारियों की संख्या कम है। जिसका असर विकास कार्यों पर पड़ रहा है। ग्राम विकास अधिकारी के 60 पद है लेकिन तैनाती 40 की है। ग्राम पंचायत अधिकारी 48 तैनात है। इस तरह से 107 क्लस्टर पर 88 ग्राम पंचायत अधिकारी काम कर रहे हैं। इसके सापेक्ष 19 पद खाली चल रहे हैं।


ग्राम विकास अधिकारी के कुछ पद खाली चल रहे हैं। ग्राम पंचायतों को भेजी गई धनराशि का शतप्रतिशत खर्च किया जा रहा है। अगर ऐसी कोई राशि लगती है जिसका खर्च होना 31 मार्च तक जरूरी है तो वह भी ग्राम पंचायतों के खातों में भेजी जा चुकी है। जिससे विकास कार्य प्रभावित न हो। गांवों में खर्च की राशि का उपभोग प्रमाण पत्र भी मांगा जा रहा है।-पारुल सिसौदिया, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed