सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The water in five villages of Naipura and Gajraula is unfit for drinking.

Amroha News: नाईपुरा और गजरौला के पांच गांवों का पानी पीने लायक नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The water in five villages of Naipura and Gajraula is unfit for drinking.
विज्ञापन
गजरौला। नगर के मोहल्ला नाईपुरा और क्षेत्र के पांच गांवों का पानी पीने लायक नहीं है। जल निगम द्वारा किए गए परीक्षण में 40 में से दस के सैंपल फेल हो गए हैं। उन पर लाल निशान लगाकर घोषित कर दिया है कि इनका पानी पीने योग्य नहीं है।
Trending Videos

भाकियू संयुक्त मोर्चा प्रदूषण के खिलाफ लंबे समय से आंदोलन कर रहा है। इसके अलावा अन्य संगठन भी आए दिन प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाते रहते हैं। कई बार औद्योगिक क्षेत्र में इस तरह प्रदूषण हो जाता है कि सांस लेना दूभर हो जाता है। प्रदूषण सभी मानते हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई पर चुप्पी साध लेते हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों पर आरोप लगता है कि वह रिपोर्ट पर लीपापोती कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब संयुक्त मोर्चा ने बसैली के खेतों में प्रदूषण के खिलाफ आंदोलन शुरू किया तो जल निगम ने 40 स्थानों से पानी के सैंपल लिए। उनका अपनी अमरोहा स्थित लैब में परीक्षण किया। जल निगम के एसडीओ शहरोज आलम ने बताया कि 10 सैंपल फेल आए। उनका पानी पीने लायक नहीं है। जिन हैंडपंप और निजी नलकूप का पानी दूषित पाया गया, उन पर लाल निशान लगा दिया गया हैै।
एसडीओ का कहना है कि फाजलपुर में निजी नलकूप, मोेहरका में हैंडपंप, नाईपुरा हैंडपंप, रसूलपुर खादर में दो हैंडपंप व एक निजी नलकूप के पानी के सैंपल फेल हो गए हैं। इसके अलावा शहवचाजवुर डोर में निजी नलकूप और बसैली में तीन हैंडपंप से पानी के सैंपल लिए थे। परीक्षण में पानी पीने योग्य नहीं पाया गया। जिन हैंडपंप और निजी नलकूप का पानी दूषित पाया गया है, उन पर लाल निशान लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed