{"_id":"6a305d33153039ca810adb23","slug":"theft-in-two-houses-in-jeehal-earrings-snatched-from-a-sleeping-womans-ears-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-166038-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जीहल में दो घरों में चोरी, सोती महिला के कान से खींचे कुंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जीहल में दो घरों में चोरी, सोती महिला के कान से खींचे कुंडल
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैदनगली। क्षेत्र के गांव जीहल में चोरों ने दोनों घरों के निशाना बनाते हुए सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी कर ली है। चारपाई पर सो रही महिला के कान से कुंडल खींच लिए। जिससे महिला घायल हो गई। गांव के ही युवक पर चोरी का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव जीहल में सरफराज का परिवार रहता है। रविवार की रात को परिवार के लोग आंगन में सोये हुए थे। इस दौरान चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए। पंद्रह हजार की नगदी, सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने गांव के ही राजमिस्त्री महीपाल के घर को निशाना बनाया। उनके संदूक से दस हजार की नकदी और पाजेब चोरी कर ली। इसके बाद चारपाई पर सो रही महीपाल की पत्नी गुड्डी के कानों से कुंडल खींच लिए। जिससे महिला की चीख निकल गई। पलक झपकते ही चोर मौके से भाग गए। इस घटना में महिला घायल हो गई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।