{"_id":"6a7e2acd671fe923b40a11c6","slug":"three-vehicles-collide-on-highway-pickup-truck-overturns-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-170503-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाईवे पर तीन वाहन भिड़े, पलटी पिकअप, स्कूल बस में सवार छात्र-छात्राओं में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाईवे पर तीन वाहन भिड़े, पलटी पिकअप, स्कूल बस में सवार छात्र-छात्राओं में मची चीख-पुकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडौली(अमरोहा)। हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह एक के बाद एक तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में खराब खड़ी पिकअप टक्कर लगने के बाद पलट गई और उसमें लदा सामान हाईवे पर बिखर गया। हादसे के दौरान टीएमयू की बस में सवार 55 छात्र-छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। बस चालक, एक छात्र और डीसीएम चालक घायल हो गए। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद करीब दो घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।
हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे डिडौली क्षेत्र के चौधरपुर गांव के पास हुआ। यहां हाईवे किनारे एक पिकअप खराब होने के कारण खड़ी थी। इसी दौरान जोया की ओर जा रही टीएमयू की बस को पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। वहीं, डीसीएम भी अनियंत्रित होकर आगे खड़ी खराब पिकअप से टकरा गई।
टक्कर के बाद पिकअप पलट गई और उसमें लदा सामान सड़क पर फैल गया। हादसा होते ही बस में सवार छात्र-छात्राओं में अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के राहगीर मौके पर पहुंचे और बस से छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसे में बस चालक प्रेम सिंह निवासी रहरा और एक छात्र घायल हो गया। इसके अलावा रामपुर निवासी डीसीएम चालक रामचंद्र भी घायल हुआ है। हादसे के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। करीब दो घंटे बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में अभी किसी वाहन चालक की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।