सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two brothers were beaten up after a brawl erupted during a wedding reception during DJ dance.

Amroha News: शादी समारोह में डीजे पर नाचते समय विवाद, दो भाइयों से मारपीट

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 01 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two brothers were beaten up after a brawl erupted during a wedding reception during DJ dance.
विज्ञापन
डिडौली। क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचते समय विवाद हो गया, जिसमें दो भाइयों के साथ मारपीट की गई। मामले में पिता-पुत्र समेत पांच चार लोगों के खिनाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos

यह मामला पायती खुर्द गांव का है। यहां पर अन्जारूल का आरोप है कि वह 30 मार्च को दोपहर करीब 1:20 बजे गांव में स्थित शादी समारोह में दावत खाने गए थे। समारोह में डीजे पर डांस चल रहा था, तभी गांव के ही नोशाद, ओसाद, नदीम और मल्लू खां से उनका विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपियों ने अन्जारूल और उसके भाई नजारूल के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में अन्जारूल के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे खून निकलने लगा। वहीं उनके भाई नजारूल को भी चोटें आई हैं। आरोपियों ने दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्याें के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed