{"_id":"69dbe8d9845a95f1f4038fb4","slug":"two-wedding-processions-arrive-for-one-bride-uproar-at-the-ceremony-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-161448-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एक दुल्हन के लिए पहुंचीं दो बरातें, शादी समारोह में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एक दुल्हन के लिए पहुंचीं दो बरातें, शादी समारोह में हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में रविवार को एक निकाह समारोह उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब एक ही दुल्हन के लिए दो अलग-अलग बरातें बैंक्वेट हॉल पहुंच गईं। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को मौके पर पहुंचकर मामला संभालना पड़ा। बाद में संभल से आई बरात दुल्हन को विदा करके ले गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी व्यक्ति ने पिछले वर्ष अपनी बेटी का रिश्ता मुरादाबाद निवासी रिश्तेदार के बेटे के साथ तय किया था। दोनों परिवारों के बीच मंगनी हो चुकी थी और निकाह की तारीख 12 अप्रैल निर्धारित की गई थी। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जिसके बाद लड़की पक्ष ने निकाह से इन्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि कार्ड छप चुके थे और रिश्तेदारों को निमंत्रण भी भेजा जा चुका था, जिससे मामला मान-सम्मान से जुड़ गया।
इसी दौरान परिजनों ने जल्दबाजी में बेटी का रिश्ता संभल निवासी दूसरे युवक से तय कर दिया और 12 अप्रैल को ही निकाह कराने की तैयारी कर ली। रविवार को कैलसा बाईपास स्थित एक बैंक्वेट हॉल में निकाह समारोह चल रहा था। दोपहर करीब दो बजे संभल से बरात पहुंची और निकाह की तैयारियां शुरू हो गईं। इसी बीच मुरादाबाद से पहले वाला युवक भी सेहरा बांधकर बरातियों के साथ मौके पर पहुंच गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। एक ही दुल्हन के लिए दो बारातें पहुंचने से माहौल तनावपूर्ण हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुल्हन से उसकी इच्छा जानी, जिस पर उसने अपने परिजनों की सहमति से संभल से आए दूल्हे के साथ निकाह करने की बात कही। इसके बाद पुलिस मुरादाबाद से आए दूल्हे को अपने साथ कोतवाली ले गई, जहां उसे शाम तक बैठाए रखा गया, जबकि उसके बराती बाहर इंतजार करते रहे।
उधर, निकाह की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन को लेकर संभल की बरात रवाना हो गई। शाम को स्थिति सामान्य होने पर पुलिस ने मुरादाबाद से आए दूल्हे को भी वापस भेज दिया। इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में होती रही। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। संवाद
Trending Videos