सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two youths entered the house and raped a woman.

Amroha News: घर में घुसकर दो युवकों ने महिला से किया दुष्कर्म

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 15 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two youths entered the house and raped a woman.
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। दवा लेने के बहाने घर में घुसे युवकों ने तमंचे के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला नए साल की की पूर्व संध्या का है।
Trending Videos

एक गांव निवासी महिला द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक उसके पति गांव में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। 31 दिसंबर 2025 की रात गांव के ही दो युवकों ने दवा लेने की बात कर उसके घर का दरवाजा खटखटाया। महिला का कहना है कि पति द्वारा नाम पूछने पर दोनों युवकों द्वारा नाम बताने पर उसने घर का दरवाजा खोल दिया। महिला का आरोप है कि घर में घुसते ही एक आरोपी ने तमंचा निकाल कर उस पर व पति पर तान दिया। दोनों ने उसके पति के हाथ-पांव बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि पति को बांधने के बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि दोनों आरोपी पूर्व में भी उसे परेशान करते रहे हैं। महिला का आरोप है कि घटना की शिकायत थाना पुलिस से की गई। लेकिन कही सुनवाई नहीं हुई।
प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी दीपांशु त्यागी व दीक्षित त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed