सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: DM of Moradabad and Sambhal Transferred; Rajendra Pansiya and Ankit Khandelwal Assigned Responsibilities

UP: मुरादाबाद और संभल के डीएम बदले गए, राजेंद्र पैंसिया और अंकित खंडेलवाल को मिली जिम्मेदारी, देखें सूची

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद/लखनऊ Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 04 May 2026 01:10 PM IST
विज्ञापन
सार

शासन ने मुरादाबाद और संभल समेत अन्य जिलों के डीएम बदल दिए हैं। संभल के डीएम रहे राजेंद्र पैंसिया को मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अंकित खंडेलवाल को संभल भेजा गया है। 

UP: DM of Moradabad and Sambhal Transferred; Rajendra Pansiya and Ankit Khandelwal Assigned Responsibilities
मुरादाबाद के नए डीएम राजेंद्र पेंसिया और संभल के अंकित खंडेलवाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सरकार ने रविवार की देररात रात आठ जिलों के डीएम समेत 38 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। मुरादाबाद, संभल, देवरिया, जौनपुर, मऊ, महराजगंज, फिरोजाबाद और प्रतापगढ़ में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं। तकनीकी इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह राही के इस्तीफा वापस लिए जाने के बाद उन्हें जालौन का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

Trending Videos


मधुसूदन हुल्गी विशेष सचिव मुख्यमंत्री तथा अपर आवास आयुक्त आवास विकास परिषद से डीएम देवरिया, सैमुअल पाल एन प्रबंध निदेशक केस्को व अपर आयुक्त राज्य कर कानपुर प्रथम से डीएम जौनपुर, आनंद वर्धन उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण से डीएम मऊ, गौरव सिंह सोगरवाल नगर आयुक्त गोरखपुर से डीएम महराजगंज, संतोष कुमार शर्मा डीएम महराजगंज से डीएम फिरोजाबाद, संभल के डीएम को मुरादाबाद का डीएम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकित खंडेलवाल नगर आयुक्त आगरा से डीएम संभल, अभिषेक पांडेय अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद से डीएम प्रतापगढ़ बनाए गए हैं। शिव सहाय अवस्थी डीएम प्रतापगढ़ से मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, अनुज सिंह डीएम मुरादाबाद से विशेष सचिव मुख्यमंत्री, अभिनव गोयल मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद से उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण बनाए गए हैं।

अजय जैन मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ से नगर आयुक्त गोरखपुर, डा. अल्का वर्मा निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं से विशेष सचिव वित्त तथा रजिस्ट्रार चिट्स एवं सोसायटी यूपी, निधि बंसल प्रतीक्षारत से निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं बनाई गई हैं।

डा. दिनेश चंद्र डीएम जौनपुर से विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग, प्रवीण मिश्रा डीएम मऊ से विशेष सचिव समाज कल्याण तथा सचिव अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग, रमेश रंजन डीएम फिरोजाबाद से अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद बनाए गए हैं।

दिव्या मित्तल डीएम देवरिया से विशेष सचिव राजस्व विभाग, चंद्र शेखर प्रतीक्षारत से विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संस्थान विभाग, नेहा जैन विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक तथा प्रबंध निदेशक यूपी डेस्को से प्रबंध निदेशक केस्को बनाई गई हैं।

समीर विशेष सचिव वित्त तथा रजिस्ट्रार चिट्स एवं सोसायटी से विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक तथा प्रबंध निदेशक यूपी डेस्को, सी इंदुमती विशेष सचिव चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक राज्य चीनी निगम से निदेशक महिला कल्याण उत्तर प्रदेश तथा प्रबंध निदेशक महिला कल्याण निगम बनाई गई हैं।

वंदना वर्मा निदेशक महिला कल्याण तथा प्रबंध निदेशक महिला कल्याण निगम से विशेष सचिव चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक राज्य चीनी निगम, राजेंद्र सिंह द्वितीय विशेष सचिव समाज कल्याण विभाग तथा सचिव उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग से सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज, प्रेम प्रकाश विशेष सचिव राजस्व विभाग से सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज बनाए गए हैं।

अंकुर कौशिक मुख्य कार्यपालक अधिकारी उप्र राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण से उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण, अवनीश सक्सेना सचिव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक बनाए गए हैं।

हरिकेष चौरसिया विशेष सचिव आयुष से सचिव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, मदन सिंह गब्र्याल उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण से विशेष सचिव आयुष, सान्या छाबड़ा मुख्य विकास अधिकारी हरदोई से अपर आयुक्त राज्य कर कानपुर प्रथम, प्रफुल्ल कुमार शर्मा संयुक्त मजिस्ट्रेट रायबरेली से मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ बनाए गए हैं।

नेहा ब्याडवाल संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन से मुख्य विकास अधिकारी हरदोई, आलोक प्रसाद संयुक्त मजिस्ट्रेट बहराइच से मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर बनाए गए हैं। कुमार सौरभ संयुक्त मजिस्ट्रेट जौनपुर से मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद, दयानंद प्रसाद अपर मेलाधिकारी माघ मेला प्रयागराज से मुख्य विकास अधिकारी गोंडा, जुहेर बिन सगीर विशेष सचिव सामान्य प्रशासन से विशेष सचिव एनआईआर विभाग बनाए गए हैं।

रिंकू सिंह राही संबद्ध राजस्व परिषद से संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन बनाए गए हैं। तहसीलदार के आरोपों के बाद चर्चा में आए रमेश रंजन को फिरोजाबाद के डीएम पद से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed