सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Uproar over molestation of a teenager after entering the house

Amroha News: घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने पर हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 09 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Uproar over molestation of a teenager after entering the house
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर के एक मोहल्ला में शनिवार की रात एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर आए परिजनों ने युवक को पकड़ कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अदालत में प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos

नगर के एक मोहल्ला में रहने वाला युवक आदित्य शनिवार की रात पास के ही एक मोहल्ले में स्थित एक किशोरी के घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसके शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। वहां हंगामे की स्थिति बन गई। शोर की आवाज सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों का आरोप था कि आरोपी युवक आए दिन महिलाओं व युवतियों पर अश्लील कमेंट करता था। किशोरी के परिजनों ने फोन कर पुलिस को मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई। युवक के पकड़े जाने की जानकारी मिलने पर उसके परिजन भी थाने पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि किशाेरी के चाचा की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed