{"_id":"6a6bb2ce6b3cb882e1097ce8","slug":"villagers-alarmed-as-ganga-water-level-rises-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-169473-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में घबराहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में घबराहट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। पहाड़ों पर हो रही बारिश से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे बाढ़ की आशंका गहरा गई है। गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों में घबराहट है। क्षेत्र के गैर आबाद गांव नाववाला में झोपड़ी बनाकर रहने वाले घुमंतू परिवार सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। बिजनौर सीमा से सटे ग्रामीणों का कहना है कि एक-दो दिन में बाढ़ का पानी उनके खेतों में पहुंच सकता है।
खादर क्षेत्र के गांव हर वर्ष बरसात में बाढ़ की चपेट में आते हैं। तटबंध का कार्य अधूरा होने के कारण दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग हर साल परेशानी झेलते हैं। इस बार भी बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का पानी तटबंध के दूसरी ओर बसे गैर आबाद गांव नाववाला और आसपास के खेतों में पहुंच गया है, जिससे वहां रह रहे परिवारों ने सुरक्षित स्थानों का रुख कर लिया।
तहसीलदार मूसाराम थारू ने बताया कि नाववाला में गंगा का पानी आने की जानकारी कराई जा रही है। इसके लिए लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा।