{"_id":"69b7052fa9d7e358c20ce846","slug":"while-reasoning-questions-proved-tricky-general-knowledge-offered-relief-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-159362-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रीजनिंग के सवालों ने घुमाया तो सामान्य ज्ञान ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रीजनिंग के सवालों ने घुमाया तो सामान्य ज्ञान ने दी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पुलिस में दरोगा एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा रविवार को जिले में शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गई। दूसरे दिन कुल 9120 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6659 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2461 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दूसरे दिन करीब 73.01 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। वहीं अभ्यर्थियों ने पेपर को सरल बताया है। कहा कि रीजनिंग के सवालों ने घुमाया तो सामान्य ज्ञान ने राहत दी
परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों की निगरानी कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार की जाती रही। रविवार को हल्की बारिश के बावजूद अभ्यर्थी भीगते हुए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। कई अभ्यर्थी समय पर पहुंचने के लिए दौड़ते नजर आए और उनका उत्साह देखने लायक था।
एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि दूसरे दिन जिले के दस परीक्षा केंद्रों एकेके इंटर कॉलेज, भगवत शरण इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, आईएम कॉलेज, जेएस हिंदू पीजी कॉलेज खंड-ए, जेएस हिंदू पीजी कॉलेज खंड-बी, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज और सिख इंटर कॉलेज में दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली में 3330 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1230 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 3329 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1231 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
परीक्षा के दौरान डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अमित कुमार आनंद ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार दोनों दिनों में कुल 18240 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 13142 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 5008 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का दावा किया है।
-- -- -- -- -- -- -- -
क्या बोले अभ्यर्थी
पेपर सरल न कठिन रहा बस एक तरह से सामान्य पेपर था। सभी प्रश्नों के उत्तर आसानी से दे दिए। कुछ सवाल रीजनिंग के सवाल पूछे गए। जिनका जवाब दिया गया।
-सचिन कुमार, बदायूं
सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और हिंदी के सवाल आए। सभी के उत्तर दिए। कुल मिलाकर पेपर ठीक रहा। परीक्षा की तैयारी भी काफी समय से कर रहे थे। परिणाम भी अच्छा ही रहेगा। -निकुंज, बदायूं
पेपर काफी अच्छा रहा। रीजनिंग के सवालों ने कुछ घुमाया तो सामान्य ज्ञान ने राहत दिलाई। हिंदी भी ठीक रही। इससे परीक्षा में अच्छे अंक आने की उम्मीद है।
-तनु चौधरी, बिजनौर
दरोगा भर्ती का पेपर ठीक रहा। सामान्य ज्ञान से जुड़े कई सवाल आए। हालांकि पेपर की तैयारी भी ठीक तरह से की। रीजनिंग ने कुछ परेशान किया तो हिंदी के सवालों ने संभाला। पेपर काफी हद तक ठीक रहा।
-मोनिका, मुरादाबाद
Trending Videos