फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman's body found hanging from ceiling fan at home in Paurara

Amroha News: पौरारा में घर में पंंखे से लटका मिला महिला का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from ceiling fan at home in Paurara
रहरा(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव पौरारा में एक महिला का शव घर में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। महिला पति और बच्चों के साथ गाजियाबाद के लोनी में रहती थी और एक दिन पहले ही अपने पैतृक गांव आई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। महिला ने क्यों फंदा लगाया, इसका कारण परिजन नहीं बता पाए। फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

गांव पौरारा निवासी मोहित उर्फ बिन्नू लोनी में ट्रक चालक हैं। उनकी पत्नी कंचन देवी (35) और तीन बच्चे भी वहीं रहते थे। ग्रामीणों के अनुसार कंचन बुधवार रात करीब नौ बजे अकेले गांव पहुंचीं। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गईं। बृहस्पतिवार सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उनकी सास कमरे में पहुंचीं तो कंचन का शव पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed