सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Women blocked the highway service road by placing empty cylinders.

Amroha News: महिलाओं ने खाली सिलिंडर रखकर बंद की हाईवे की सर्विस रोड

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 15 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Women blocked the highway service road by placing empty cylinders.
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। भारत गैस एजेंसी पर शनिवार को गैस सिलिंडर न मिलने से आक्रोशित महिलाओं ने खाली सिलिंडर रखकर हाईवे की हाईवे सर्विस रोड बंद कर दी। इससे सर्विस रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया।
Trending Videos

सीओ ऑफिस के पास भारत गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर लेने के लिए सुबह 8 बजे से ही उपभोक्ताओं की लाइन लग गई, लेकिन सिलिंडर देने की बजाय कर्मचारियों ने पुलिस बुलाकर एजेंसी के गेट पर तैनात कर दी। पुलिसकर्मियों नेे एजेंसी का गेट बंद कर दिया। उपभोक्ताओं की नहीं सुनी गई तो महिला उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने अपने खाली सिलिंडर एजेंसी के सामने हाईवे की सर्विस रोड पर रख दिए, जिससे कुछ देर के लिए जाम लग गया। पुलिसकर्मियों नेे महिलाओं को समझाकर जाम खुलवाया। एजेंसी स्वामी अनिल कुमार का कहना है कि उपभोक्ता गैस सिलिंडर लूटने की कोशिश करते हैं। इसी डर के कारण गाड़ियां नगर और ग्रामीण अंचलों में गैस सिलिंडर वितरण करने नहीं जा रही हैं। एजेंसी पर आकर उपभोक्ता बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, जबकि सिलिंडर की कमी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed