सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   20 years imprisonment for rape convict

Auraiya News: दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
20 years imprisonment for rape convict
विज्ञापन
औरैया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र ने किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 35 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। जुर्माना राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा पीड़िता को देने का आदेश दिया। सहार थाना क्षेत्र के करीब छह साल पुराने मामले में फैसला सुनाने के बाद दोषी को इटावा जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

वर्ष 2020 में कानपुर देहात स्थित थाना रसूलाबाद के गांव निवादा भूप सिंह निवासी मिथुन एक गांव से किशोरी को बहलाकर ले गया था। उसने किशोरी से दुष्कर्म भी किया था। पिता ने मामले की प्राथमिकी सहायल थाने में दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को मामले में अंतिम सुनवाई की गई। विशेष लोक अभियोजक ने युवक के खिलाफ साक्ष्य और गवाह पेश कर कठोर सजा की मांग की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मिथुन को दोषी करार दिया। अर्थदंड जमा न करने की स्थिति में दोषी को अतिरिक्त कारावास की सजा भोगनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed