{"_id":"69d2aaeab9a0049d880afff4","slug":"20500-rupees-fine-for-performing-stunts-by-opening-the-car-gate-auraiya-news-c-211-1-aur1009-142546-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कार का गेट खोलकर स्टंट करने में 20500 रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कार का गेट खोलकर स्टंट करने में 20500 रुपये का जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो-39- कानपुर-इटावा हाईवे पर खिड़की खोलकर कार चलाता युवक। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर कार से स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो में एक युवक कार को हाईवे पर लहराते और गेट खोलकर स्टंट करते दिख रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने युवक पर 20500 रुपये का जुर्माना लगाया है। अब पुलिस ने कार सीज कर रजिस्ट्रेशन निरस्त की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार से स्टंट करते युवक का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक युवक पहले कार को लहराते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद युवक ने चलती कार में चालक साइड का गेट खोल दिया।
यातायात पुलिस ने वीडियो के सहारे जांच शुरू की। पुलिस की जांच में सामने आया कि कार तिलक नगर स्थित बाल सैनिक स्कूल के पास रहने वाले योगेंद्र सिंह पुत्र छोटे की है। इसके में पुलिस ने कार पर 20500 रुपये का जुर्माना लगाया।
यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि जुर्माना लगाते हुए रजिस्ट्रेशन निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी अभिषेक भारती ने कोतवाली पुलिस को भी जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos