{"_id":"69d2ab9106246538130a6c4a","slug":"a-dumper-collided-with-two-parked-combine-machines-killing-a-businessman-auraiya-news-c-211-1-aur1009-142518-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डंपर ने खड़ी दो कंबाइन मशीनों में मारी टक्कर, व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डंपर ने खड़ी दो कंबाइन मशीनों में मारी टक्कर, व्यापारी की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो-3- बुंदेलखंड एक्स्प्रेसवे पर क्षतिग्रस्त खड़े वाहन। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
अनंतराम (औरैया)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात दो बजे अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में डंपर ने दो खड़ी कंबाइन मशीनों में पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में कंबाइन मशीन में बैठे व्यापारी की मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सतहड़ी के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो कंबाइन मशीनें खड़ी थीं। रात करीब दो बजे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने नियंत्रण खो दिया और कंबाइनों में सीधे जा घुसा। हादसे में पीलीभीत के मीरपुर निवासी सतनाम सिंह (60) की मौत हो गई, जबकि
हादसे में पीलीभीत थाना व गांव देवरिया कला निवासी सम्पूर्ण सिंह (55), कारज सिंह (18), हरप्रीत सिंह (19), जय चौहान (18) और सुखविंदर सिंह (18) घायल हो गए। हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग गया।
हादसे ने एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के समय एक्सप्रेसवे पर खराब होकर खड़े वाहनों के लिए कोई चेतावनी संकेत की कोई व्यवस्था नहीं की गई। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos