{"_id":"69d2acf3e8e62f9553092144","slug":"gangster-charges-against-31-accused-of-four-gangs-including-former-mlc-kamlesh-pathak-auraiya-news-c-211-1-aur1009-142535-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत चार गैंग के 31 आरोपियों पर गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत चार गैंग के 31 आरोपियों पर गैंगस्टर
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
फाेटो-2- पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक। आर्काइव
विज्ञापन
औरैया। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी के निर्देश पर शनिवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक के गिरोह और बॉस (8055) लिखकर दहशत फैलाने वाले गैंग समेत चार शातिर गिरोहों के 31 सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की है।
शहर में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक आगरा की सेंट्रल जेल में बंद है। कमलेश पर जेल से ही अपने सक्रिय सदस्य अब्दुल सत्तार के जरिए व्यापारियों और लोगों को धमकाकर रंगदारी वसूलने के आरोप लगे थे। दिसंबर 2025 में व्यापारी की तहरीर पर कमलेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई थी।
अब कोतवाली पुलिस ने कमलेश व अब्दुल के खिलाफ शनिवार रात गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब्दुल सत्तार की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं।
इससे पूर्व दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने कमलेश समेत 11 पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की थी। मामले में 24 मार्च को एमपी-एमएलए कोर्ट ने कमलेश को छह साल व उसके दो भाइयों समेत अन्य को पांच-पांच साल की सजा सुनाई थी। गनर को बरी कर दिया था। अब व्यापारी के मामले में एक बार फिर उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
कोतवाली पुलिस ने अपनी गाड़ियों पर बॉस 8055 लिखकर चलने वाले गैंग को बेनकाब किया है। यह गैंग कम उम्र के युवाओं को सुरक्षा का झांसा देकर अपने दल में शामिल करता है और छोटी-छोटी बातों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दहशत फैलाता है। इस गैंग का सरगना मयंक दुबे है।
वहीं, गोलू दुबे, प्रखर मिश्रा, ऋषभ पांडेय, हिमांशु चौधरी, आशीष अवस्थी, उत्कर्ष शुक्ला, श्रीधर यादव, आयुष चतुर्वेदी, भोले यादव, कपिल यादव, हर्ष यादव, गौतम दुबे सक्रिय सदस्य हैं। हिमांशु, प्रखर, श्रीधर और हर्ष जेल में हैं। बाकी की तलाश जारी है।
इसके अलावा अजीतमल कोतवाली पुलिस ने घरों के बाहर से जानवर और सामान चोरी करने वाले रमाकांत चिकवा गिरोह के आठ सदस्यों पर गैंगस्टर लगाया है। यह गिरोह संगठित होकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। रमाकांत चिकवा गैंग का लीडर है जबकि इमरान खान, लवकुश कुशवाहा, इकबाल, अल्ताफ अली, आबिद अली, सोहेल उर्फ हलऊ, मोहम्मद हारून सक्रिय सदस्य हैं। गैंग लीडर रमाकांत, सोहेल और हारून पहले से ही जेल में हैं। बाकी की तलाश पुलिस कर रही है।
गो-तस्करी करने वाले मनोज दोहरे गैंग पर भी एक्शन
एरवाकटरा थाना पुलिस ने गैर राज्यों में गोवंशों की तस्करी करने वाले मनोज दोहरे गिरोह के आठ सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। यह गैंग पशुओं को क्रूरतापूर्वक ट्रकों में लादकर मारने के लिए बाहर ले जाता था। मनोज दोहरे इस गैंग का लीडर और शिव श्याम कश्यप, रॉकी, राजीव कुमार राजपूत, अंकित, नीरज कुमार, प्रदीप कुमार और अरविंद सदस्य हैं।
जिले में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। डीएम के अनुमोदन के आधार पर चार अलग-अलग गैंग के खिलाफ कार्रवाई की गई है।-अभिषेक भारती, एसपी
Trending Videos