{"_id":"69d2aa8f5415817f1004a1a6","slug":"farmer-found-bleeding-on-the-roadside-dies-auraiya-news-c-211-1-aur1009-142520-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सड़क किनारे लहूलुहान मिले किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सड़क किनारे लहूलुहान मिले किसान की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो-14- राजकुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
अनंतराम। कोतवाली क्षेत्र में मुरादगंज-फफूंद मार्ग पर शनिवार की रात किसान घर नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। गांव के बाहर सड़क किनारे वह लहूलुहान हालत में मिला। परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सड़क हादसा मानकर जांच शुरू कर दी है।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव छोटी पड़रिया निवासी राजकुमार (45) किसान थे। शनिवार की देर शाम गांव का ही एक युवक उसे घर से बुलाकर साथ ले गया था। काफी देर रात तक जब राज कुमार घर वापस नहीं आया, तो परिजन को चिंता हुई और उसकी खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान गांव के बाहर सड़क किनारे राजकुमार अचेत अवस्था में पड़ा मिला और पास ही उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी।
परिजन राजकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, वहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच और परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सड़क हादसे में मौत की बात सामने आई है। परिजन की ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
Trending Videos