{"_id":"69baefadb668efa91f027a2e","slug":"2925-copies-were-checked-on-the-first-day-auraiya-news-c-211-1-aur1020-141490-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पहले दिन 2925 कॉपियां जांचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पहले दिन 2925 कॉपियां जांचीं
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से जिले के निर्धारित तीनों केंद्रों पर शुरू हो गया।
पहले दिन मूल्यांकन कार्य व्यवस्थित ढंग से प्रारंभ हुआ, जिसमें कुल 2925 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। इनमें हाईस्कूल की 1749 व इंटरमीडिएट की 1176 कॉपियां शामिल रहीं।
मूल्यांकन कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग ने व्यापक तैयारियां की थीं। हाईस्कूल के लिए 365 और इंटरमीडिएट के लिए 377 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षक पहुंच गए थे और निर्धारित समय के अनुसार मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू की गई। पहले दिन प्रधान परीक्षकों ने स्वयं उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर मानक तय किए।
इसके बाद सभी परीक्षकों को मूल्यांकन की प्रक्रिया, अंकन प्रणाली और बोर्ड द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के उपरांत परीक्षकों को कॉपियां आवंटित कर मूल्यांकन कार्य में लगाया गया। साथ ही यह व्यवस्था भी की गई है कि प्रधान परीक्षक समय-समय पर रेंडम तरीके से कॉपियों की जांच करेंगे। जिले में शहर के तिलक इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज व बिधूना के श्री गजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। सीसीटीवी निगरानी व प्रशासनिक अधिकारियों की सतत मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने बताया कि बोर्ड द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक अप्रैल तक सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समाप्त कर लिया जाएगा, जिससे समय पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सके।
Trending Videos