{"_id":"69c57f484e68827b230c9857","slug":"a-devotee-who-had-come-to-hoist-a-flag-at-the-temple-died-after-being-hit-by-a-vehicle-auraiya-news-c-211-1-ka11004-141947-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मंदिर में झंडा चढ़ाने आए भक्त की वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मंदिर में झंडा चढ़ाने आए भक्त की वाहन की टक्कर से मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। बिधूना मार्ग पर गुरुखंदा गांव के पास बुधवार शाम धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए व्यक्ति को एक बाइक ने टक्कर मार दी। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक बाइक लेकर भाग गया।
इटावा जिले के थाना वैदपुरा क्षेत्र के गांव नगला दीप निवासी रविंद्र सिंह (45) बुधवार को परिवार के साथ बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गुरुखंदा गांव के पास स्थित मंदिर में झंडा चढ़ाने आए थे। परिजन ने बताया कि शाम करीब सात बजे रविंद्र सड़क किनारे खड़े थे तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। मौके पर जुटे ग्रामीणों की मदद से परिजन उन्हें सीएचसी ले गए जहां डॉ. अमरदीप ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर सुनते ही उनके घर में मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजन से जानकारी ली। अस्पताल पहुंचे परिजन कानूनी कार्रवाई के बजाय निजी वाहन से शव लेकर चले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश जारी है।
Trending Videos