सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vehicles will run on signal at five intersections in the city.

Auraiya News: शहर के पांच चौराहों पर सिग्नल के इशारे पर दौड़ेंगे वाहन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will run on signal at five intersections in the city.
फोटो-27- शहर के सुभाष चौराहे के कानपुर रोड पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
औरैया। महानगरों की तर्ज पर अब शहर में भी वाहन लाल, हरी व पीली बत्ती के इशारे पर दौड़ेंगे। शहर के पांच चौराहों को हाईटेक बनाने के लिए नगर पालिका ने इलेक्ट्रॉनिक ट्रैफिक सिग्नल लगाने की रणनीति बनाई है। इसके लिए पांच चौराहे चिह्नित किए गए हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी। इस कवायद से जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
Trending Videos

शहर की सड़कों पर लगातार वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यही कारण है कि सभी मार्गों पर जाम देखने को मिल रहा है। शहर की यातायात व्यवस्था भी वही पुराने तरीके से संचालित हो रही है। ट्रैफिक सिपाही चौराहों पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था को संभाल रहे हैं। जल्द ही इस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। महानगरों की तर्ज पर शहर के मुख्य सुभाष चौराहा, जेसीज चौराहा, दिबियापुर बाईपास तिराहा, खानपुर व जालौन चौराहा इलेक्ट्रॉनिक ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रैफिक सिग्नल वाहनों के दबाव पर काम करेंगे। इससे चौराहों पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगी। लाल व हरी लाइट के माध्यम से वाहनों को रुकने और जाने की अनुमति मिलेगी। पीली लाइट रुकने का इशारा करेगी। इससे शहर का यातायात व्यवस्थित ढंग से चलेगा।



चौराहों से हजारों वाहनों का होता आवागमन

शहर के मुख्य सुभाष चौराहे पर वाहनों का आवागमन 24 घंटे रहता है। यहां प्रतिदिन दो पहिया, चार पहिया, बड़े वाहनों समेत लगभग ढाई हजार से तीन हजार के बीच वाहनों की संख्या रहती है। जेसीज चौराहे पर 1500 से दो हजार वाहन निकलते हैं। इनमें छोटे व बड़े सभी वाहन शामिल हैं। खानपुर और जालौन चौराहे पर दो से ढाई हजार वाहन निकलते हैं। इनमें बड़े वाहनों की संख्या अधिक रहती है। दिबियापुर बाईपास चौराहे पर वाहनों के निकलने की संख्या सबसे कम लगभग एक हजार से 1500 के बीच रहती है।


शहर के प्रमुख पांच चौराहों पर ट्रैफिक लाइट सिस्टम लगाने को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। ये सिस्टम लगाने के लिए तकनीकी टीम से सर्वे कराया जाएगा। स्मार्ट सिटी की तर्ज पर यह अव्यवस्था अपनाई जाएगी। शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। -अनूप गुप्ता, अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed