सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Accident Unidentified Dumper Crushes Young Biker Victim Dies Upon Reaching Hospital

Auraiya Accident: अज्ञात डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम, परिजन रो-रोकर बेहाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 27 Mar 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: बिधूना रोड पर एक अज्ञात डंपर की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए फरार डंपर चालक की तलाश कर रही है।

Auraiya Accident Unidentified Dumper Crushes Young Biker Victim Dies Upon Reaching Hospital
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में बिधूना रोड पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। अज्ञात डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक डंपर समेत मौके से फरार हो गया। हादसा सिरयावा मोड़ के पास हुआ है।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 11  बजे यूपी-112 को सूचना मिली कि बिधूना रोड स्थित ग्राम सिरयावा मोड़ के पास एक अज्ञात डंपर ने अपाचे मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी है। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोटरसाइकिल के नंबर से हुई पहचान
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की पहचान के प्रयास शुरू किए। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि मोटरसाइकिल का नंबर चालान ऐप पर डालकर चेक किया गया। इससे मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर मृतक की पहचान शिवम गुप्ता (24) पुत्र राकेश गुप्ता के रूप में हुई। वह बिधूना के नई बस्ती, किसनी रोड का निवासी था।

अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम
पुलिस ने घायल शिवम को तत्काल एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल चिचोली भिजवाया। हालांकि, घाव इतने गहरे थे कि अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मृतक के परिजन बिलखते हुए औरैया मोर्चरी पहुंच गए हैं। घर के जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जांच में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि अज्ञात डंपर का सुराग लगाने के लिए मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी चालक और वाहन को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed