{"_id":"6a0dfe36fe445d49f9069290","slug":"a-distressed-shopkeeper-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-auraiya-news-c-211-1-aur1009-145230-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दुकानदार ने तनाव में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दुकानदार ने तनाव में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 21 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो-1-राममहेश। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन के डाउन ट्रैक पर बुधवार सुबह दुकानदार ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार थे।
इसी तनाव में उन्होंने अपनी जान दे दी। दुकानदार की मौत से थाने के आसपास की दुकानें बंद रहीं। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बा स्थित थाने के पीछे मोहल्ला संजय नगर निवासी राममहेश पोरवाल (50) पिछले कई साल से थाने के सामने खाने-पीने और मसाले का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बड़े बेटे शिवम ने बताया कि बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे उसके पिता घर के मुख्य गेट का ताला खोलकर बिना बताए निकल गए थे।
बताया कि जब वे घर पर नहीं दिखे तो परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान परिजन स्टेशन की तरफ पहुंचे । वहां रेलवे ट्रैक पर दुकानदार का शव ट्रैक पर पड़ा मिला। राममहेश के परिवार में पत्नी और दो बेटे शिवम व विशाल हैं। जानकारी पर पूर्व चेयरमैन अरविंद पोरवाल, सभासद राहुल अंबेडकर समेत कस्बे के लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
जीआरपी चौकी इंचार्ज अजीत कुमार ने बताया कि ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट ने शव पड़े होने की सूचना दी थी। छानबीन व परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा।

Trending Videos