सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike rider woman dies after being hit by Bolero, family members pelt stones and broke the glass.

Auraiya News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, परिजन ने पथराव कर तोड़े शीशे

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 21 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider woman dies after being hit by Bolero, family members pelt stones and broke the glass.
फोटो-5- हादसे के बाद मौके पर मौजूद परिजन व ग्रामीण। संवाद - फोटो : जसराना कस्बे में बिजली चेकिंग को पहुंची टीम। संवाद
विज्ञापन
ककोर। दिबियापुर थाना क्षेत्र के कंचौसी मोड़ के पास बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना में बाइक सवार बेटा और सड़क पर खड़ा भतीजा व पड़ोसी गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना से भड़के परिजन और स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
गुस्साई भीड़ ने बोलेरो को घेरकर उस पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। सदर एसडीएम कोतवाली कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजन को समझाकर शांत किया। थाना क्षेत्र के गांव पीपरपुर निवासी माया देवी (50) अपने 18 वर्षीय बेटे अनिल के साथ बाइक से डॉक्टर को दिखाने जा रहीं थीं। जैसे ही उनकी बाइक कंचौसी मोड़ के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में माया देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार बेटा और पास ही खड़ा 12 वर्षीय भतीजा सत्यम और पड़ोसी विकास (22) भी बोलेरो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos

हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़कर मौके से भाग गया। देखते ही देखते परिजन व लोगों की भीड़ जमा हो गई और बोलेरो पर पथराव कर दिया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित भीड़ नहीं मानी।
इसके बाद सदर एसडीएम अजय आनंद वर्मा, दिबियापुर थाना प्रभारी पंकज मिश्रा सहित, सदर कोतवाली, फफूंद, बेला आदि थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कर दिया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि बाइक पर मां-बेटे सवार थे, भतीजा व पड़ोसी सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान हादसा हुआ। तहरीर मिली है, प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed