{"_id":"6a0dfd37bb3fc0cd4f096811","slug":"the-mercury-is-reaching-44-degrees-increasing-the-risk-of-heat-stroke-auraiya-news-c-211-1-aur1006-145222-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 44 डिग्री पहुंच रहा पारा लू लगने का बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 44 डिग्री पहुंच रहा पारा लू लगने का बढ़ा खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 20 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरैया। भीषण गर्मी के बीच दोपहर के समय अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। इससे लू लगने का खतरा बढ़ गया है।
डॉक्टर के मुताबिक दिन में घर से बाहर निकलने से पहले पानी पी लें। इससे लू लगने की संभावना कम हो जाती है। मेडिकल कॉलेज की डॉ. अपर्णा शंखवार ने बताया कि इस समय तापमान 44 डिग्री के आसपास है। तेज धूप के साथ लू भी चल रही है।
इससे सीधे धूप में चलना खतरनाक साबित हो सकता है। गर्म हवा लगने से शरीर में पानी सूख जाता है। पानी की कमी होने से लू लग सकती है। साथ ही डिहाइड्रेशन हो सकता है।
उन्होंने बताया कि इससे बचने के लिए हर घंटे पर एक गिलास पानी या फिर तरल पदार्थ लेते रहें। दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें, जाना बेहद जरूरी है तो छाता लगाकर निकलें या फिर गमछा आदि से सिर और चेहरे को पूरी तरह से ढक लें। ओपीडी में लू लगने के लक्षणों वाले हर रोज पांच-छह मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
शहर के जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि गर्मी की वजह से बुखार के 15-20 मरीज रोजाना आते हैं। इनमें से चार-पांच लू लगने के होते हैं। इससे भी अधिक मरीज डिहाइड्रेशन के आ रहे हैं। हर दिन 20-25 मरीजों का इलाज कर रहे हैं। गर्मी में सोडियम की कमी से मरीज को पैरों में जकड़न, बीपी लो और बेहोशी भी आ जाती है। ज्यादा से ज्यादा पानी पीना ही सबसे बेहतर बचाव है।

Trending Videos